शाहरुख खान इन दिनों काफी चर्चा में हैं। उनकी पिछली फिल्म पठान ने जबरदस्त कमाई की है। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। पठान को लेकर लोगों में इतना क्रेज था कि वह उनकी फिल्में देखने के लिए विदेश से यहां आए थे। अब वह अपनी आने वाली फिल्म जवान को लेकर भी चर्चा में रहे हैं। हाल ही में शाहरुख खान का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें गौरी खान बाइक चला रही हैं और शाहरुख खान उनके पीछे हैं। शाहरुख खान को तेज स्पीड से डर लगता है, ऐसे में वह बाइक पर बैठकर डरते नजर आ रहे हैं।