बॉलीवुड में बादशाह के नाम से जाने वाले अभिनेता शाहरुख खान इंडस्ट्री में अपनी रोमांटिक छवि के लिए काफी मशहूर हैं। एक से एक फिल्में कर चुके किंग खान आज जिस मुकाम पर हैं, वहां पहुंचना हर किसी के बस की बात नहीं। उनकी फैन फॉलोइंग देश से लेकर विदेशों तक फैली है और वह किसी भी देश में भारत जितनी ही पॉपुलैरिटी रखते हैं। सभी के चहेते अभिनेता 2 नवंबर को अपना 57वां जन्मदिन मना रहे हैं। आज भी रोमांस के बादशाह पर लाखों-करोड़ों लड़कियां फिदा हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की जिस रोमांटिक छवि के हीरो की दीवानी पूरी दुनिया है उसका पारा भी कभी-कभी बढ़ जाता है। जी हां, शाहरुख खान भी गुस्से में बॉलीवुड के कई कलाकारों से भिड़ चुके हैं।लेकिन इनमें से दो ऐसे प्रमुख अभिनेता हैं, जिनसे कई वर्षों तक किंग खान की बोलचाल बंद रही थी। यह और कोई नहीं सलमान खान और सनी देओल हैं। चलिए जानते हैं किस वजह से इनकी लड़ाई हुई थी और कब जाकर इनका पैचअप हुआ।