फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान के साथ काम करने वाली ये अभिनेत्रियां दुनिया को कह चुकी हैं अलविदा, एक की मौत तो अब भी बनी है मिस्ट्री

Sat, 19 Dec 2020 12:47 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
शाहरुख खान, दिव्या भारती, श्रीदेवी - फोटो : फाइल फोटो
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 30 साल हो गए हैं। इन तीस सालों में शाहरुख ने कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, ऐसे में उनकी अभिनेत्रियों के साथ केमेस्ट्री हमेशा ही अच्छी रही है। लेकिन शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। किसी ने शाहरुख की पत्नी और प्रेमिका किरदार निभाया था तो कोई उनकी मां के किरदार में थी। इस पैकेज में आपको शाहरुख की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं...
विज्ञापन

2 of 6
शाहरुख खान और दिव्या भारती
दिव्या भारती
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम आता है दिवंगत अभिनेत्री दिव्या भारती का। दिव्या भारती शाहरुख खान के साथ उनकी पहली फिल्म 'दीवाना' में अहम भूमिका में नजर आई थी। ये फिल्म सुपरहिट रही थी। फिल्म में दिव्या को शाहरुख से भी ज्यादा पसंद किया गया था। दिव्या उस दौर की सबसे खूबसूरत और टॉप अभिनेत्रियों में शुमार थीं। लेकिन महज 22 साल की उम्र में दिव्या का निधन हो गया। दिव्या अपने घर की खिड़की से नीचे गिर गईं और उनकी तत्काल मौत हो गई। दिव्या की मौत आज भी एक मिस्ट्री बनी हुई है। कोई कहता है उनका मर्डर हुआ है, कोई कहता है उन्होंने सुसाइड किया है तो कोई यहां तक कहता कि दिव्या को उनके पति साजिद नाडियाडवाला ने मार डाला था। हालांकि सच्चाई आज तक किसी को भी नहीं पता।
विज्ञापन

3 of 6
श्रीदेवी - फोटो : फिल्म चांदनी
श्रीदेवी
दिग्गज अभिनेत्री श्रीदेवी का नाम भी इस लिस्ट में शुमार है। श्रीदेवी ने शाहरुख खान के साथ दो फिल्मों में काम किया था। साल 1996 में आई फिल्म 'आर्मी' में शाहरुख खान ने श्रीदेवी के पति की भूमिका निभाई थी। हालांकि इस फिल्म में शाहरुख की गेस्ट अपियरेंस थी। इसके बाद शाहरुख की आखिरी रिलीज फिल्म 'जीरो' में श्रीदेवी नजर आई थीं। उन्होंने इस फिल्म में गेस्ट अपियरेंस दी थी। हालांकि ये फिल्म रिलीज होने से पहले ही श्रीदेवी ने दुनिया को अलविदा कह दिया था।

4 of 6
रीमा लागू, शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
रीमा लागू
बॉलीवुड फिल्मों में जब भी बेहतरीन मां के किरदार की बात की जाती है तो सबसे पहला नाम रीमा लागू का ही जुबान पर आता है। रीमा ने अपनी बेहतरीन अदाकारी से फिल्मों में अपनी अलग पहचान बना ली थी। रीमा ने शाहरुख के साथ कई फिल्मों में उनकी मां का किरदार निभाया था। 2017 में टेलीविजन धारावाहिक की शूटिंग के दौरान रीमा को कार्डियक अरेस्ट आया और उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। बता दें कि रीमा ने शाहरुख के साथ 'कुछ कुछ होता है', 'यस बॉस' और 'कल हो ना हो' जैसी फिल्मों काम किया था।
विज्ञापन

5 of 6
Sudha Shivpuri - फोटो : file photo
सुधा शिवपुरी
टेलीविजन धारावाहिक 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी' में बा का किरदार निभाकर घर घर में अपनी पहचान बनाने वाली अभिनेत्री सुधा शिवपुरी ने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'माया मेमसाब' में काम किया था। सुधा ने साल 77 साल की उम्र में साल 2015 में दुनिया को अलविदा कह दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
zohra sehgal - फोटो : Social Media
जोहरा सहगल
जोहरा सहगल फिल्म इंडस्ट्री की जानी मानी अदाकारा रही हैं। उन्होंने शाहरुख खान के साथ फिल्म 'कभी खुशी कभी गम', 'दिल से', 'कल हो ना हो' में काम किया था। अभिनेत्री जोहरा सहगल ने साल 2014 में इस दुनिया को अलविदा कह दिया था।

पढ़ें: NCB के समन का करण जौहर ने दिया जवाब, जमा करवाया लैटर
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें