फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई के मामले में पति से कम नहीं हैं मशहूर डायरेक्टर्स की पत्नियां, कोई है बैंकर तो कोई एयर इंडिया में पायलट

Sat, 19 Dec 2020 12:42 PM IST
विजयाश्री गौर एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
बॉलीवुड डायरेक्टर्स की पत्नियां - फोटो : Instagram
बॉलीवुड के चमचमाते सितारे हमेशा ही लाइमलाइट में रहते हैं, लेकिन पिछले कुछ सालों में फिल्म डायरेक्टर्स भी कैमरे के सामने आने लगे हैं। बॉलीवुड के बहुत से हिट डायरेक्टर्स अब कैमरे के पीछे काम करने के साथ-साथ सामने भी नजर आते हैं। हालांकि बहुत से डायरेक्टर्स ऐसे हैं जिनकी पत्नियों के बारे में आज भी लोग कम ही जानते हैं। तो चलिए आज आपको बताते हैं बॉलीवुड के पॉपुलर डॉयरेक्टर्स की पत्नियों के बारे में जो कमाई के मामले में अपने पतियों से बिल्कुल भी कम नहीं हैं।
विज्ञापन

2 of 7
राजकुमार हिरानी - फोटो : social media
राजकुमार हिरानी- मनजीत लांबा

बॉलीवुड को पीके, मुन्नाभाई एमबीबीएस, लगे रहो मुन्नाभाई, 3 इडियट्स और संजू जैसी सुपरहिट फिल्म देने वाले डायरेक्टर राजकुमार हिरानी को तो हर कोई जानता है। राजकुमार ने अपनी फिल्मों से कॉमेडी का एक नया लेवल सेट किया है। बता दें कि राजकुमार हिरानी की पत्नी का नाम मनजीत लांबा हैं। मनजीत एयर इंडिया में एक पायलट के तौर पर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 7
कबीर खान - फोटो : social media
कबीर खान- मिनी माथुर
फिल्म डायरेक्टर कबीर खान ने टीवी की पॉपुलर होस्ट मिनी माथुर से शादी रचाई है। मिनी माथुर टीवी का जाना माना नाम है। उन्होंने सिंगिंग रियलिटी शो इंडियन ऑयडल को लंबे समय तक होस्ट किया है। वो एमटीवी के कई शोज को भी होस्ट कर चुकी हैं। उन्होंने बॉलीवुड के मशहूर निर्देशक कबीर खान से शादी की हैं जो सुपरहिट फिल्म चक दे इंडिया और एक था टाइगर का निर्देशन कर चुके हैं।

4 of 7
रोहित शेट्टी - फोटो : social media
रोहित शेट्टी-माया मोरे
बॉलीवुड में एक्शन और कॉमेडी फिल्में बनाने के लिए मशहूर डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने साल 2005 में माया मोरे से शादी की थी। माया एक बैंकर हैं। माया और रोहित का एक 10 साल का बेटा है। जहां रोहित गोलमाल, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी फिल्मों का निर्देशन कर लाइमलाइट में रहते हैं तो वहीं उनकी पत्नी खुद को फिल्मी चकाचौंध से दूर रखती हैं।
विज्ञापन

5 of 7
विधु विनोद चोपड़ा - फोटो : social media
विधु विनोद चोपड़ा- अनुपमा
मशहूर निर्देशक और निर्माता विधु विनोद चोपड़ा के नाम से हर कोई वाकिफ है। उन्होंने फिल्म क्रिटिक और डायरेक्टर अनुपमा चोपड़ा से शादी की है। बता दें कि अनुपमा एक लेखिका और पत्रकार भी हैं। उन्होंने हिंदी सिनेमा पर कई किताबें लिखी हैं।
विज्ञापन

6 of 7
आशुतोष गवारिकर - फोटो : social media
आशुतोष-सुनीता
स्वदेश, जोधा-अकबर और लगान जैसी सुपरहिट फिल्म बनाने वाले आशुतोष गोवारिकर ने एक्टर देब मुखर्जी की बेटी सुनीता से शादी की है। सुनीता एक फिल्म प्रोड्यूसर हैं और डायरेक्टर अयान मुखर्जी की बहन हैं। सुनीता भी मीडिया के सामने कम ही नजर आती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
अनुराग बासु - फोटो : social media
अनुराग बसु- तानी
अनुराग बसु की मुलाकात तानी से गुवाहाटी में एक डॉक्यूमेंट्री फिल्म के दौरान हुई थी। तानी मल्टीमीडिया और एडवर्टाइजिंग फील्ड में हैं। उस समय वो अनुराग की बॉस हुआ करती थी। हालांकि दोनों के बीच प्यार हो गया और उन्होंने शादी कर ली। बता दें कि अनुराग बसु ने फिल्म बर्फी का निर्देशन किया है जिसके लिए उन्हें काफी तारीफ मिली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें