बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान को फिल्म इंडस्ट्री में काम करते हुए करीब 30 साल हो गए हैं। इन तीस सालों में शाहरुख ने कई अभिनेता और अभिनेत्रियों के साथ काम किया है। शाहरुख खान को किंग ऑफ रोमांस कहा जाता है, ऐसे में उनकी अभिनेत्रियों के साथ केमेस्ट्री हमेशा ही अच्छी रही है। लेकिन शाहरुख खान के साथ काम कर चुकीं कुछ अभिनेत्रियां ऐसी भी हैं जो अब इस दुनिया को अलविदा कह चुकी हैं। किसी ने शाहरुख की पत्नी और प्रेमिका किरदार निभाया था तो कोई उनकी मां के किरदार में थी। इस पैकेज में आपको शाहरुख की ऐसी ही अभिनेत्रियों के बारे में बताएंगे जो अब इस दुनिया में नहीं हैं...