sneha ullal
- फोटो : file photo
सलमान खान की हीरोइन स्नेहा उलाल अस्पताल में भर्ती हैं। उन्हें तेज बुखार के चलते 31 मई को अस्पताल में लाया गया था। इसकी जानकारी अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अस्पताल की अपनी दो तस्वीरें शेयर कर दी है। तस्वीरों के साथ उन्होंने लिखा कि जिंदगी में पहली बार वह अस्पताल में भर्ती हुई हैं। इधर, डॉक्टर्स ने उन्हें आराम करने की सलाह दी है। गौरतलब है कि फिल्मों से दूर होने के बाद अभिनेत्री अपने फैन्स से सोशल मीडिया पर जुड़ी रहती हैं।
अस्पताल में भर्ती हुई सलमान खान की ये एक्ट्रेस, बोलीं- 'जिंदगी में पहली बार हुआ...