शाहिद कपूर
- फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद ने बताया कि जब वह इस गाने की शूटिंग के लिए जा रहे थे, तो उनका एक्सीडेंट हो गया था। जब वह सेट पर पहुंचे तो हालत बहुत खराब थी, लेकिन जब उनको एक बेहतरीन शॉट मिला, तो शाहिद की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। शाहिद बोले, 'कोई भी यह नहीं जानता है, लेकिन उस दिन मेरा एक्सीडेंट हो गया था। मैं बाइक से जा रहा था और जाते वक्त उससे गिर पड़ा। मुझे याद है कि मैं जब सेट पर पहुंचा तो बहुत घबराया हुआ था।'