शाहिद कपूर ने इसी साल फर्जी के जरिए अपना ओटीटी डेब्यू किया था। इस वेब सीरीज को लोगों ने खूब पसंद किया था। सीरीज में शाहिद का किरदार फैंस को पसंद आया था। अब अभिनेता अपने अगले प्रोजेक्ट्स के लिए तैयार हैं। वह पहली बार अनीस बज्मी संग एक एक्शन कॉमेडी फिल्म में काम करते नजर आने वाले हैं। हालांकि पहले ही इस बात की पुष्टि अनीस बज्मी कर चुके हैं। अब इस फिल्म की शूटिंग को लेकर ताजा अपडेट आया है।