मुंबई में बनी ऑर्ट डिकोर शैली की इमारतों में सबसे प्रमुख स्थान रखने वाले इरॉस सिनेमाघर को तोड़े जाने की ‘खबरें’ इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। चर्चित निर्देशक विवेक अग्निहोत्री और स्टैंड अप कॉमेडियन वीर दास जैसे लोगों ने इस पर दुख जाहिर करते हुए इसे बचाए जाने की बात भी कही। इऱॉस सिनेमाघर न सिर्फ मुंबई के आम लोगों के लिए बल्कि सिनेप्रेमियों के लिए किसी ‘तीर्थस्थल’ की तरह रहा है। इस बारे में जब ‘अमर उजाला’ ने तफ्तीश की तो हकीकत कुछ और ही सामने आई है।