फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: अनीस बज्मी की फिल्म से बाहर हुए शाहिद कपूर, यह बड़ी वजह आई सामने

Sun, 13 Aug 2023 04:29 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर, अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद कपूर और निर्देशक अनीस बज्मी को लेकर पिछले दिनों कई मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि दोनों एक साथ पहली बार एक कॉमेडी फिल्म में काम करने जा रहे हैं। इस खबर से फैंस भी काफी ज्यादा उत्साहित थे। दावों के मुताबिक फिल्म में शाहिद को दोहरी भूमिका निभानी थी।
Bollywood: महबूब से शादी रचाने के लिए इन अभिनेत्रियों ने बदला मजहब, इस्लाम अपनाकर मुकम्मल की मोहब्बत
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, एक ताजा रिपोर्ट में यह बात सामने आई है कि शाहिद कपूर अब इस फिल्म से बाहर हो गए हैं। रचनात्मक मतभेदों के कारण उन्होंने सौहार्दपूर्ण ढंग से अलग-अलग रास्ते पर जाने का फैसला किया है। 
Vishal: 'मार्क एंटनी' की शूटिंग के दौरान खतरे में पड़ गई थी विशाल की जिंदगी? सेट पर मरने से बचे थे एक्टर
विज्ञापन

3 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक अपनी पटकथा की हास्य अपील को लेकर आश्वस्त बज्मी सक्रिय रूप से अब नए कलाकारों की तलाश में हैं। शुरुआत में अगस्त 2023 में फिल्म  को शुरू करने की योजना थी, लेकिन प्लान सितंबर में स्थानांतरित हो गया। हालांकि, शाहिद कपूर के बाहर होने के बाद अब कलाकारों के फाइनल होने के बाद ही इसका फिल्मांकन शुरू होगा। फिल्म का निर्माण दिल राजू कर रहे हैं। पहले की रिपोर्ट्स में बताया गया था कि इसमे रश्मिका मंदाना नजर आने वाली हैं।

4 of 5
अनीस बज्मी - फोटो : सोशल मीडिया
इस प्रोजेक्ट के अलावा बज्मी 'भूल भुलैया 3' की तैयारी कर रहे हैं, जिसमें कार्तिक आर्यन मुख्य भूमिका में हैं। इसे अगले साल दिवाली के आसपास रिलीज करने की योजना बनाई जा रही है। आर्यन ने फ्रैंचाइजी के दूसरे भाग में रूह बाबा के रूप में अपनी भूमिका दोहराते नजर आने वाले हैं। फिल्म की पिछली किस्त के बॉक्स ऑफिस पर उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अब इसके तीसरे भाग से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लडी डैडी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहिद को आखिरी बार ब्लडी डैडी में देखा गया था। फिल्म लोगों को खूब पसंद भी आई थी। इसके बाद वह जल्द ही 'कोई शक' में नजर आने वाले हैं। इसका निर्देशन रोशन एंड्रयूज करेंगे। इसके अलावा उनके पास एक और प्रोजेक्टर हैं, जिसमें वह  कृति सेनन के साथ दिखने वाले हैं। यह फिल्म इसी साल दिसंबर में रिलीज हो सकती है। 
Bigg Boss Ott 2: नेहा कक्कड़ के भाई टोनी ने मनीषा रानी को दिया काम, खबर सुन घरवालों के उड़े होश
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें