फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा शाहिद की शादी को 6 साल: लव मैरिज छोड़ शाहिद ने की थी 12 साल छोटी मीरा से शादी, देखें Wedding Album

Thu, 08 Jul 2021 09:43 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shahid kapoor wedding pics - फोटो : इंस्टाग्राम
शाहिद कपूर की शादी को छह साल पूरे हो गए हैं। शाहिद ने साल 2015 में दिल्ली की लड़की मीरा राजपूत से शादी की थी। इस शादी से सभी हैरान रह गए थे क्योंकि शाहिद ने लव मैरिज छोड़ इंडस्ट्री के बाहर शादी की थी। मीरा शाहिद से 12 साल छोटी हैं और जब इनकी शादी हुई थी तब वो 21 साल की थीं। लेकिन अब दोनों के बीच जबरदस्त बांडिंग दिखती है। दोनों दो बच्चों के माता पिता हैं।

ऐसे हुई थी पहली मुलाकात
दरअसल शाहिद और मीरा की पहली मुलाकात एक सत्संग में हुई थी। शाहिद अपने पिता पंकज कपूर के साथ दिल्ली में होने वाले एक सत्संग में आते थे। इसी सत्संग में मीरा की फैमिली का भी आना जाना होता था और यहीं इन दोनों की मुलाकात हुई। दोनों की दोस्ती होने के बाद पंकज कपूर ने मीरा के पिता के सामने दोनों की शादी का प्रस्ताव रखा था और इस तरह मीरा शाहिद की पत्नी बन गईं। आज हम आपको दिखाते हैं दोनों का वेडिंग एलबम...
 
विज्ञापन

2 of 7
शाहिद कपूर, मीरा राजपूत वेडिंग एल्बम - फोटो : सोशल मीडिया
मीरा ने अपनी शादी की सालगिरह पर शाहिद के साथ एक प्यारी तस्वीर साझा करते हुए लिखा है, मैं तुमने बहुत प्यार करती हूं, खुशनुमा 6 साल, मेरे प्यार मेरी जिंदगी।

विज्ञापन

3 of 7
रिसेप्शन में शाहिद कपूर और मीरा राजपूत - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड अभिनेत्री न होने के बावजूद अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। वह सोशल मीडिया पर भी खूब सक्रिय रहती हैं।

 

4 of 7
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
आपको बता दें, मीरा ने शाहिद से शादी के पहले एक शर्त रखी थी, जिसमें कहा कि उन्हें अपने बाल पहले की तरह रखने होंगे, तभी वह उनसे शादी करेंगी।
विज्ञापन

5 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
अपनी शादी को लेकर शाहिद कपूर और मीरा राजपूत लंबे समय तक चर्चा में रहे थे। बीती सात जुलाई को इन दोनों ने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई। 

 
विज्ञापन

6 of 7
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
मीरा राजपूर शाहिद से उम्र में 12 साल छोटी हैं जिसके कारण उन्होंने पहली बार में शादी से इनकार कर दिया था। बाद में बहन के समझाने पर मीरा ने भी शादी के लिए हां कर दी। मीरा से पहले शाहिद का नाम करीना कपूर के साथ जुड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
shahid kapoor wedding pics - फोटो : इंस्टाग्राम
अगस्त 2016 में दोनों के घर में नन्हीं परी मीशा का जन्म हुआ जिसके बाद साल 2018 में इनके बेटे जेन ने दुनिया में कदम रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें