फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद कपूर की बेटी मीशा की बर्थडे पार्टी में पहुंचे स्टार किड्स, शॉर्ट्स में नजर आईं मां मीरा

Tue, 27 Aug 2019 03:42 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
shahid kapoor - फोटो : social media
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत ने 26 अगस्त को अपनी बेटी मीशा का तीसरा बर्थडे सेलिब्रेट किया । इस मौके पर शाहिद और मीरा ने शानदार पार्टी रखी । इस पार्टी में बॉलीवुड के कई स्टार किड्स ने शिरकत की । इसके अलावा शाहिद की मां नीलिमा अजीम, पिता पंकज कपूर पत्नी सुप्रिया पाठक के साथ पहुंचे । 
विज्ञापन

2 of 6
nilima azim - फोटो : social media
वहीं शाहिद के भाई ईशान खट्टर भी पार्टी में दिखे । सोहा अली खान और कुणाल खेमू भी अपनी बेटी इनाया नौमी के साथ नजर आए । ईशा देओल भी अपनी बेटी के साथ पार्टी में पहुंचीं । रानी मुखर्जी भी सफेद ड्रेस में दिखीं, लेकिन उनकी बेटी आदिरा कैमरे में कैद नहीं हुईं । 
विज्ञापन

3 of 6
inaya naumi - फोटो : social media
इस पार्टी में पिता शाहरुख खान और मां गौरी के बिना ही अबराम खान पहुंचे। नीली टीशर्ट के साथ काली पैंट में अबराम काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इस दौरान शाहिद ब्लू जैकेट और जींस में हैंडसम लग रहे थे । वहीं मीरा शॉर्ट्स पहने नजर आईं । मीशा व्हाइट फ्रॉक में क्यूट लग रही हैं । 

शाहिद की बेटी मीशा के जन्मदिन में शाहरुख के बिना पहुंचे अबराम, मीडिया को देख ऐसे किया रिएक्ट

4 of 6
supriya pathak - फोटो : social media
मीरा ने इंस्टाग्राम पर बेटी के बर्थडे की फोटो भी पोस्ट की है। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीशा की तब की फोटो शेयर की है, जब उन्होंने जन्म लिया था। मीरा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं । मेरी प्यारी सी परी मीशा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई... मैं भगवान से तुम्हारी खुशियों के लिए दुआ मांगूंगी। हमारी जिंदगी को रोशन करने लिए धन्यवाद।'
 
विज्ञापन

5 of 6
esha deol - फोटो : social media
मीरा के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। मीशा को बर्थडे विश करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शाहिद की कबीर सिंह की स्टार कियारा आडवाणी, सिंगर कनिका कपूर, दीया मिर्जा और आशीष चंचलानी सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
rani mukerji - फोटो : social media
गौरतलब है कि शाहिद मीरा अक्सर अपने बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। आज जहां मीशा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है तो वहीं अगले महीने शाहिद-मीरा के बेटे जैन एक साल के हो जाएंगे। बात शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म कबीर सिंह सुपर हिट साबित हुई थी।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें