करीब दो दशकों से भी ज्यादा वक्त से फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय दीपक तिजोरी ने वैसे तो कई फिल्मों में काम किया लेकिन बात जब उनकी हिट फिल्मों की आती है तो उनमें 'आशिकी', 'खिलाड़ी', 'जो जीता वही सिकंदर', 'कभी हां कभी ना', 'अंजाम' जैसी फिल्मों के नाम याद आ जाते हैं जिनमें उन्होंने सपोर्टिंग किरदार निभाए। 28 अगस्त को दीपक तिजोरी का जन्मदिन है। दीपक के जन्मदिन पर आइए आपको बताते हैं उनके जुड़े कुछ दिलचस्प किस्से।