शाहिद कपूर और कियारा आडवाणी स्टारर फिल्म 'कबीर सिंह' इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई है। 21 जून को रिलीज हो रही फिल्म में शाहिद के किरदार से फिल्म के म्यूजिक तक, सब कुछ ऑडियंस को काफी पसंद आ रहा है। ऐसे में फिल्म का एक और पोस्टर सामने आया है जिसमें शाहिद- कियारा स्मूच करते नजर आ रहे हैं। दरअसल यह पहली बार नहीं है जब किसी फिल्म के पोस्टर में स्टार्स को किस या स्मूच करते दिखाया गया हो। हालांकि ऐसा भी देखा गया है कि अधिकतर किस पोस्टर वाली फिल्में बॉक्सऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई हैं। ऐसे में एक नजर कबीर सिंह के अलावा उन फिल्मों पर जिनके पोस्टर्स में किस करते नजर आए सेलेब्स...
विज्ञापन
2 of 6
'की एंड का' का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- की एंड का
अर्जुन कपूर और करीना कपूर खान स्टारर फिल्म की एंड का 2016 में रिलीज हुई थी। फिल्म का डायरेक्शन आर बाल्की ने किया था। दरअसल ऐसे माना जाता है कि घर का काम
संभालने की जिम्मेदारी महिलाओं की और बाहर काम करके पैसे कमाने की जिम्मेदारी पुरुष की होती है, लेकिन अगर इस पलट दिया जाए तो क्या ? इस ही थीम पर बनी थी फिल्म की एंड का। फिल्म के पोस्टर में अर्जुन और करीना किस करते नजर आए थे।
विज्ञापन
3 of 6
फिल्म बेफिक्रे का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- बेफिक्रे
2016 में रणवीर सिंह और वाणी कपूर स्टारर फिल्म बेफिक्रे रिलीज हुई थी। बेफिक्रे में रणवीर और वाणी के बीच काफी किसिंग सीन्स थे। वहीं फिल्म के पोस्टर में भी दोनों कि किस करते दिखाया गया था। फिल्म का म्यूजिक जहां काफी हिट हुआ था तो वहीं फिल्म पर्दे पर कोई कमाल नहीं दिखा पाई थी।
4 of 6
काइट्स का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म- काइट्स
2010 में ऋतिक रोशन- कंगना रनौत और बारबरा मोरी स्टारर फिल्म काइट्स रिलीज हुई थी। फिल्म के पोस्टर में ऋतिक और बारबरा मोरी किस करते नजर आ रहे थे। फिल्म का
म्यूजिक जहां काफी पसंद किया गया था तो वहीं फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। हालांकि क्रिटिक्स ने फिल्म को काफी पंसद किया था लेकिन भाषा के फेर में फिल्म फंस गई और जनता को समझ नहीं आई।
विज्ञापन
5 of 6
जलेबी का पोस्टर
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म-जलेबी
2018 में रिया चक्रवर्ती और वरुण मित्रा की फिल्म जलेबी रिलीज हुई थी। फिल्म के पोस्टर में दोनों स्टार्स किस करते नजर आए थे। फिल्म के कुछ गाने काफी हिट रहे थे जबकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धड़ाम साबित हुई थी।
फिल्म- आशिकी 2
2013 में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की फिल्म आशिकी 2 रिलीज हुई थी। फिल्म का म्यूजिक सुपरहिट रहा था। फिल्म का हर गाना लोगों की जुबां पर चढ़ गया था। इस लव स्टोरी को लोगों ने काफी पसंद किया और फिल्म सुपरहिट साबित हुई। फिल्म के पोस्टर में एक ही जैकेट के अंदर किस करते नजर आए थे।