दुनिया भर में मीटू मूवमेंट ने तहलका मचा दिया। बॉलीवुड में भी कई एक्ट्रेस ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया। अब साउथ की एक एक्ट्रेस Shalu Shamu ने इस मामले में चुप्पी तोड़ी है। शालू ने बताया कि विजय देवेराकोंडा (Vijay Deverakonda) के साथ काम करने के लिए डायरेक्टर ने उनसे सेक्सुअल फेवर की डिमांड की थी। हालांकि शालू ने किसी डायरेक्टर का नाम नहीं बताया। खैर ये कोई पहला मामला नहीं है जब इंडस्ट्री में इस तरह की आवाज उठी है। इससे पहले भी कई अभिनेत्रियां यौन शोषण के खिलाफ आवाज उठा चुकी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 6
radhika apte
राधिका आप्टे
बॉलीवुड में अपने बेबाक जवाब और बोल्ड सीन से पहचान रखने वालीं और वेब सीरीज की सुपरहिट एक्ट्रेस राधिका आप्टे की जिन्होंने ने भी ऐसी ही एक हरकत का सामना किया था। दरअसल, साउथ की एक फिल्म की शूटिंग के दौरान एक्टर गलत इरादे से उनके पैरों को बार-बार छू रहा था। इस बात को भांपकर राधिका ने उस एक्टर के मुंह पर जोरदार थप्पड़ मारा था।
विज्ञापन
3 of 6
priyanka chopra
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में 10वें "वीमेन इन द वर्ल्ड समिट" के दौरान अपने साथ हुए यौन उत्पीड़न का खुलासा किया था। प्रियंका चोपड़ा ने खुलासा किया था कि वो भी यौन उत्पीड़न के चंगुल से भी नहीं बची हैं। उन्होंने कहा था- इस कमरे में हर किसी को शायद एक न एक बार इसका सामना करना पड़ता है। हमारे पास हमेशा एक आवाज थी। बस किसी ने हमारी नहीं सुनी।
4 of 6
kalki koechlin
कल्की केकलां
कल्कि केकलां ने बॉलीवुड में अपनी एक्टिंग से एक अलग जगह बनाई है। एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया था कि 'जब मैं 9 साल की थी तो मेरा यौन शोषण हुआ। मैंने एक शख्स को संबंध बनाने की अनुमति दी थी लेकिन तब मुझे इसका मतलब नहीं पता था। मेरा सबसे बड़ा डर ये था कि ये बात मेरी मां को पता ना चल जाए। पैरेंट्स को अपने बच्चों के साथ सेक्स एजुकेशन पर खुलकर बात करनी चाहिए।'
विज्ञापन
5 of 6
somi ali
सोमी अली
सोमी अली की पहचान बॉलीवुड एक्ट्रेस के साथ-साथ सलमान खान की पूर्व प्रेमिका के रूप में भी की जाती है। सोमी ने काफी पहले इस बात को कुबूल किया था कि महज 5 साल की उम्र में यौन शौषण का शिकार हुई थीं। सोमी बहुत छोटी उम्र में घरेलू हिंसा की भी शिकार हुईं।
कंगना रनौत
कंगना रनौत ने खुद के साथ हुए यौन शोषण का खुलासा किया था। उन्होंने बताया कि 'जब मैं 16 साल की थी तो मैंने यौन शोषण के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। जो लोग खुद अपने लिए खड़े होते हैं उनके मनोबल को नहीं गिराना चाहिए।'