फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर सिंह संग दोबारा फिल्म करने पर ये बोले शाहिद कपूर, 'पद्मावत' से हो गया था दोनों में विवाद

Wed, 16 Jan 2019 07:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor
बॉलीवुड के चार्मिंग और चॉकलेटी लुक अभिनेता शाहिद कपूर को हाल ही में फिल्म मेकर करण जौहर के मशहूर टीवी टॉक शो कॉफी विद करण-6 में देखा गया था। शो में शाहिद कपूर के साथ उनके छोटे भाई और फिल्म धड़क के अभिनेता ईशान खट्टर भी मौजूद थे। इस दौरान करण ने शाहिद से फिल्म पद्मावत के दौरान रणवीर सिंह और उनके बीच हुए विवाद को लेकर भी सवाल किया था। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
shahid kapoor
करण के शो में अलग-अलग क्षैत्र की पर्सलनैलिटी से तोड़-मरोड़कर ऐसे सवाल किए जाते हैं जिसका जवाब देना उनके लिए मजबूरी बन जाता है। करण ने फिल्म पद्मावत में हुए शाहिद और रणवीर सिंह के बीच कोल्डवार को लेकर भी सवाल किया। शाहिद ने फिल्म पद्मावत को लेकर कहा था 'यह वाकई में बहुत बड़ी फिल्म थी और हरेक इसे देखने के लिए उत्सुक था। 
विज्ञापन

3 of 5
padmaavat
इसके बाद  रेपिड फायर सेशन में करण ने शाहिद से सैफ अली खान और रणवीर सिंह को लेकर फिर सवाल किया। लेकिन फिल्मफेयर को दिए इंटरव्यू में शाहिद से जब यह पूछा गया कि अगर रणवीर सिंह के साथ दोबारा फिल्म करने का मौका मिले तो क्या वह हां करेंगे। इस पर शाहिद कपूर ने हामी भरी। रणवीर सिंह और शाहिद कपूर के बीच पिछले साल खिलजी के रोल को लेकर कोल्ड वार हो गया था।

4 of 5
padmaavat
दरअसल, जब शाहिद कपूर से पूछा गया कि अगर उनको फिल्म में खिलजी का रोल ऑफर किया जाता तो क्या वह इसके लिए हामी भरते तो इस पर शाहिद ने कहा था कि खिलजी जैसा रोल कौन नहीं करना चाहेगा।  बता दें कि रणवीर भी सिंह भी कॉफी विद करण में बोल चुके थे कि वह शाहिद कपूर की फिल्म कमीने में उनसे अच्छा काम कर सकते थे। यहीं से दोनों के बीच मनमुटाव पैदा होने लगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
padmaavat
आखिर में बता दें कि शाहिद कपूर और रणवीर सिंह को संजय लीला भंसाली की फिल्म पद्मावत (2018) में एक साथ देखा गया था। फिल्म में रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण भी थीं जिन्होंने पद्मावती का किरदार प्ले किया था। फिल्म को लेकर करणी सेना ने जोरदार विरोध किया था। विरोध का कारण पद्मावती और खिलजी के बीच दिखाए गए संबंधों को लेकर था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें