फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छोटे ब्वॉयफ्रेंड के साथ सुष्मिता सेन का नया वीडियो वायरल, गिटार के जरिए जताया प्यार

Wed, 16 Jan 2019 07:15 PM IST
साइस्ता सैफी एंटरटेनमेंट डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम
विज्ञापन
1 of 5
Sushmita Sen Rohman Shawl - फोटो : twitter
बॉलीवुड की खूबसूरत अदाकारा सुष्मिता सेन इन दिनों प्यार के रंग में रंगी हुई हैं। भारतीय अभिनेत्री इन दिनों मॉडल ब्वॉयफ्रेंड रोहमन शॉल को लेकर आए दिन सोशल मीडिया पर तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं। दोनों ही सोशल मीडिया पर बेहद एक्टिव रहते हैं। बता दें हाल ही में रोहमन शॉल, सुष्मिता का एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
sushmita sen - फोटो : instagram
यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में सुष्मिता सेन गिटार प्ले करती नजर आ रही हैं। वीडियों को शेयर करते हुए रोहमन शॉल ने कैप्शन में लिखा है कि मैं इस वीडियो को आप सभी के साथ शेयर करना चाहता हूं क्योंकि इस वीडियो की मेरे दिल में एक खास जगह है। यह सिर्फ इसलिए नहीं क्योंकि यहां मेरा प्यार है सुष्मिता सेन गिटार प्ले कर रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
Sushmita Sen
आगे रोहमन शॉल ने कैप्शन में लिखा है कि सुष्मिता ने जिंदगी में पहले कभी गिटार प्ले नहीं किया है। उसके बाद भी वह गिटार पर इतनी प्यारी धुन प्ले कर रही है। इस धुन की वजह से मुझे गिटार से प्यार हो गया है, जिसके बाद सुष्मिता ने कमेंट में लिखा है। लेट्स डू डिस बेबी, इट्स एन अमेजिंग स्टार्ट।
 

4 of 5
sushmita sen
इससे पहले भी दोनों अपनी प्यार भरी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहे हैं। दोनों के बीच में एक खास तरह की कैमिस्ट्री देखी जाती रही है। इससे पहले सुष्मिता सेन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में वह रोहमन शॉल को बंगाली भाषा में 'आमी तोमाके भालोबाशी' (मैं तुम्हें प्यार करती हूं) सिखाती नजर आ रही हैं। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
sushmita sen
सुष्मिता सेन के फैंस ने इस वीडियो को काफी पसंद किया था। वहीं वीडियो के कैप्शन में सुष्मिता सेन ने अपने प्यार का इजहार भी किया था। उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि - 'मैं इसको (वीडियो) पोस्ट करना भूल गई थी, लेकिन मैं यह कहना कभी नहीं भूलूंगी कि मैं तुम्हें बहुत प्यार करती हूं।' 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें