फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahid Kapoor: दक्षिण भारतीय दर्शकों पर टिप्पणी के बाद शाहिद कपूर ने दी सफाई, कह डाली यह बड़ी बात

Sat, 17 Jun 2023 10:47 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : social media
बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे उम्दा अभिनेताओं में से एक माना जाते हैं। अब तक उन्होंने कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से लोगों के दिलों में खास जगह बनाई है। हाल ही में अभिनेता ने कुछ ऐसा बयान दे दिया था, जिससे हंगामा मच गया था। उन्होंने कहा था कि दक्षिण भारतीय दर्शक हिंदी फिल्मों को स्वीकार नहीं करते। अभिनेता का यह बयान कई लोगों को पसंद नहीं आया था और उनकी जमकर आलोचना की गई थी। 
Son of Bihar Trailer: खेसारी ने पर्दे पर पहना वकील का चोला, नई फिल्म 'सन ऑफ बिहार' का ट्रेलर रिलीज
विज्ञापन

2 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
अब शाहिद ने अपने इस पर अपनी सफाई दी है। शुक्रवार को अभिनेता ने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर आस्क मी एनिथिंग का सेशन रखा। इस दौरान यूजर्स उनसे कई मुद्दो पर सवाल करते नजर आए। इन्हीं में एक सवाल दक्षिण दर्शकों पर दिए गए बयान पर था। यूजर ने पूछा, ''सर, आपने कहा था कि साउथ के दर्शक हिंदी फिल्में नहीं देखते हैं। अगर फिल्में अच्छी होती हैं तो हम जरूर देखते हैं। आपकी फिल्में भी हमें अच्छी लगती हैं।''
Sona Mohapatra: बॉलीवुड की कंट्रोवर्सी क्वीन कही जाती हैं सोना मोहापात्रा, इन विवादों से रहा गहरा नाता
विज्ञापन

3 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए शाहिद ने कहा, "निश्चित रूप से मैं खुद दक्षिण भारतीय फिल्मों से प्यार करता हूं। विशेष रूप से लॉकडाउन के दौरान मैंने बहुत सी साउथ की फिल्में देखीं। सिनेमा अब पहले से कहीं अधिक सार्वभौमिक है। इसलिए भारतीय कला और कलाकारों में कोई सीमा नहीं होनी चाहिए। मैं आप सभी को बहुत प्यार करता हूं। घन्यवाद।" 
Kandahar Review: अदाकारी की नींव पर टिकी एक्शन फिल्म, अली फजल को मिला एक और शानदार इंटरनेशनल मौका

4 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि इससे पहले बॉलीवुड स्पाई से बात करते हुए अभिनेता ने कहा था, 'कोई बंटवारा नहीं होना चाहिए। तमिल, तेलुगू, मलयालम और कन्नड़ दर्शकों को भी हिंदी सिनेमा को उसी तरह स्वीकार करना चाहिए, जिस तरह से हिंदी दर्शकों ने दक्षिण भारतीय फिल्मों को दिल खोलकर स्वीकार किया है। उन्हें भी  बड़ा दिल रखना चाहिए।"
Sunny Deol: बेटे के संगीत में 'तारा सिंह' बनकर पहुंचे सनी देओल, 'गदर 2' का लुक देख लोगों ने किया ट्रोल
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि हाल ही में शाहिद फिल्म 'ब्लडी डैडी' में नजर आए हैं। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अभिनेता ने जमकर एक्शन किया है। दर्शकों को उनकी एक्टिंग काफी ज्यादा पसंद आई है। फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर मुफ्त में स्ट्रीम किया जा सकता है।
Asees Kaur: इस दिन मंगेतर गोल्डी संग शादी रचाएंगी असीस, शुरू हुईं तैयारियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें