बॉलीवुड में आना हर कला प्रेमी का बहुत बड़ा सपना होता है। हिंदी सिनेमा में केवल फिल्में ही नहीं बल्कि गाने भी बनाए जाते हैं। यह सिनेमा हिट फिल्मों के अलावा हिट गानों के लिए भी जाना जाता है। जब भी कोई गाना हिट होता है तो उसका श्रेय उसके गायक को दिया जाता है। आज के इस लेख में हम आपको उस शख्सियत से रूबरू कराने जा रहे हैं, जिन्होंने हिंदी सिनेमा में कई हिट गाने तो दिए, लेकिन वह अपनी कंट्रोवर्सी के लिए भी जानी जाती हैं।