फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मीरा ने शादी के बाद पहली बार पहनी थी रिप्ड जींस, शाहिद कपूर ने पहली मुलाकात के कई राज खोले

Tue, 10 Sep 2019 02:16 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
shahid kapoor - फोटो : social media
शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की शादी को 5 साल हो गए हैं । अब उनके दो बच्चे मीशा और जैन कपूर भी हैं । दोनों खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं । हाल ही में इस कपल ने वोग मैगजीन के लिए फोटोशूट करवाया । साथ ही दोनों ने अपनी पहली मुलाकात, शादी और बच्चों तक के बारे में कई राज खोले ।
विज्ञापन

2 of 5
Shahid Kapoor - फोटो : social media
वोग मैगजीन को दिए इंटरव्यू में शाहिद ने बताया कि जब वो पहली बार मिले तो उन्होंने 7 घंटे तक बात की । शाहिद कहते हैं, 'मीरा से पहली बार मिलते ही मेरे दिमाग में ख्याल आया कि दो बड़े सोफों पर हम बैठे हैं । हमारे आसपास कोई नहीं है । क्या हम 15 मिनट भी साथ रह पाएंगे ।' शाहिद और मीरा की शादी 2014 में हुई थी ।
विज्ञापन

3 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
इस पर मीरा ने कहा, 'मुझे फिल्मों के बारे में ज्यादा नहीं पता था और ये अच्छा भी था। पहली मुलाकात में हमें एक-दूसरे को जानने का मौका मिला। हमने एक-दूसरे को जाना । हमने ये नहीं सोचा कि दूसरे हमारे बारे में क्या सोचते हैं।' शाहिद ने बताया कि फिल्म 'उड़ता पंजाब' में उनका ड्रग एडिक्ट वाला रोल देखने के बाद मीरा का रिएक्शन कैसा था । 


 

4 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
शाहिद ने कहा, 'हम सोफे पर बैठे थे और इंटरवल के करीब मीरा मुझसे 5 कदम दूर जाकर बैठ गईं । फिर उसने मुझे देखा और कहा, तुम ये नहीं हो, है ना.. क्या तुम्हारे अंदर भी कुछ ऐसा है?मुझे अभी बता दो, मैं अभी भी जा सकती हूं ।' मीरा ने शादी के बाद की जिंदगी के बारे में भी बात की । 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahid kapoor, mira rajput - फोटो : social media
मीरा कहती हैं, 'दिल्ली से मुंबई शिफ्ट होना मेरे लिए बहुत बड़ा बदलाव था । यहां आकर मैंने अपना लाइफस्टाइल बदला । यहां तक की कपड़े भी बदले । शादी से पहले मैंने कभी रिप्ड जींस नहीं पहनी थी । शादी के बाद मैंने दो रिप्ड जींस खरीदी। शाहिद ने मुझे हर चीज में सपोर्ट किया ।'

शाहिद कपूर ने 13 साल छोटी मीरा राजपूत से रचाई थी शादी, 16 की उम्र में ऐसे हुई थी मुलाकात
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें