फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐश्वर्या राय के 8 साल पहले हुए बेबी शॉवर की तस्वीरें अब वायरल, बालों में गजरा लगाते दिखे थे अभिषेक

Tue, 10 Sep 2019 02:15 PM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
कुछ दिन पहले ही ऐश्वर्या राय की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं । इन फोटो को फैशन डिजाइनर अबु जानी और संदीप खोसला ने शेयर किया था । 12 साल पहले की इन तस्वीरों में अमिताभ और जया बच्चन सहित परिवार के सभी लोग नाचते-गाते नजर आए थे । अब ऐश्वर्या की बेबी शॉवर की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं । 
विज्ञापन

2 of 5
aishwarya rai - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने साल 2011 में बेटी आराध्या को जन्म दिया था । इससे पहले उनकी गोद भराई की रस्म हुई थी । इन थ्रो बैक तस्वीरों में बच्चन परिवार पूरे रीति-रिवाज से ऐश्वर्या की गोद भराई की रस्म पूरी करता नजर आ रहा है। इसमें ऐश्वर्या की मां वृंदा राय भी नजर आईं । अपनी गोद भराई में ऐश्वर्या गोल्डन कलर की साड़ी में सजी-संवरी नजर आईं । 
विज्ञापन

3 of 5
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
बालों में गजरा, बेंदा, गले में हैवी ज्वैलरी और चूड़ा पहन ऐश्वर्या किसी दुल्हन से कम नहीं लग रही थीं । इस दौरान अभिषेक भी मेहंदी कलर के पायजामे-कुर्ते में नजर आए। एक फोटो में अभिषेक, ऐश्वर्या का गजरा ठीक करते दिखे। ऐश्वर्या की मां हाथ में पूजा की थाली लिए दिखीं। अमिताभ बच्चन और जया बच्चन ने ऐश्वर्या का आशीर्वाद दिया । बता दें कि ऐश्वर्या और अभिषेक की शादी साल 2007 में हुई थी । 
 

4 of 5
aishwarya rai bachchan - फोटो : social media
ऐश्वर्या ने फिल्मफेयर से बात करते हुए अभिषेक के साथ अचानक हुई सगाई के बारे में कहा था, 'उसने मुझे प्रपोज किया, वो बहुत अच्छा था । वो सब अचानक ही हुआ । मुझे नहीं पता था कि कोई रोका सेरेमनी भी होती है । मैं साउथ इंडियन हूं तो मैं नहीं जानती थी । फिर अचानक उनके घर से कॉल आई कि हम आ रहे हैं ।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jaya bachchan, abhishek bachchan - फोटो : social media
'अभिषेक ने फोन कर कहा, हम आ रहे हैं और मैं पापा को नहीं रोक सकता । हम रास्ते में हैं । हम तुम्हारे घर आ रहे हैं । मुझे लगा हे भगवान । मेरे पिता को कॉल किया था और वो शहर से बाहर थे । लेकिन मां घर पर थीं । वो हमारे घर आए । वो बहुत इमोशनल थे। मुझे समझ नहीं आ रहा था कि ये क्या हो रहा है ।'

अभिषेक-ऐश्वर्या की शादी में जमकर झूमे थे अमिताभ और जया, 12 साल बाद सामने आई अनदेखी तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें