बॉलीवुड के सबसे क्यूट कपल शाहिद कपूर और मीरा राजपूत की लव स्टोरी बहुत ही दिलचस्प है। शाहिद और मीरा ने 7 जुलाई 2015 को दिल्ली में शादी की। दोनों की शादी को दो साल से ज्यादा का समय हो गया है। हाल ही में यह दोनों एक और बच्चे के माता-पिता बने हैं। कोई भी त्योहार हो या समारोह दोनों ही हर जगह अलग अंदाज में नजर आते हैं।
विज्ञापन
2 of 5
bollywood
- फोटो : self
दिवाली के त्योहार को भी दोनों ने एक अलग अंदाज में सेलिब्रेट किया है। शाहिद और मीरा ने अपने फैंस के लिए सोशल मीडिया पर अपनी एक तस्वीर शेयर की है। ये तस्वीर जमकर सुर्खियां बटोर रही है। बता दें मीरा राजपूत ने कुछ देर पहले ही अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर शेयर की, जिसमें मीरा और शाहिद एक दूसरे को किस करते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन
3 of 5
Mira Shahid
- फोटो : Instagram
तस्वीर को देखकर शाहिद और मीरा के प्यार का अंदाजा लगाया जा सकता है। मीरा ने इस फोटो को एक खास कैप्शन के साथ अपने फैंस के लिए शेयर किया है। जिसमें मीरा ने लिखा है इस दिवाली सिर्फ प्यार। सोशल मीडिया पर मीरा ने पति शाहिद के साथ वीडियो भी शेयर की है। जिसमें दोनों बेहद ही अलग अंदाज में नजर आते हैं।
4 of 5
shahid kapoor and mira rajput
शाहिद की गिनती बॉलीवुड के बेहतरीन कलाकारों में होती है। तो वहीं मीरा एक बिजनेस वुमैन हैं। दोनों इस साल दूसरी बार माता-पिता बने हैं। दोनों ने अपने बेटे का नाम जैन रखा है। जैन की दोनों की जिंदगी में एंट्री ने इस दिवाली को और भी खास बना दिया है।
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में कियारा आडवानी शाहिद के साथ अहम किरदार में दिखेंगी। शाहिद कपूर की अपकमिंग फिल्म 'कबीर सिंह' साउथ की सुपरहिट फिल्म 'अर्जुन रेड्डी' का हिन्दी रीमेक है। बता दें यह फिल्म 21 जून 2019 में सिनेमाघरों मे रिलीज होगी। इससे पहले शाहिद की फिल्म बत्ती गुल मीटर चालू के ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा बिजनेस किया था।