दिवाली 2018: कैसी मनाई बॉलीवुड के सितारों ने ये दिवाली, तस्वीरें आई सामने
इस बार की दिवाली कई बॉलीवुड सितारों के लिए बेहद खास रही है। बुधवार को देशभर में दिवाली का त्योहार मनाया गया। इस मौके पर पूरा देश रंग-बिरंगी रौशनी से जगमग नजर आया। लेकिन कुछ बॉलीवुड सितारों की यह दिवाली एकदम अलग रही है। किसी ने शादी के बाद अपनी पहली दिवाली पति संग मनाई तो किसी ने स्टार किड के साथ। इन सभी सितारों ने सोशल मीडिया के जरिए फैंस को दिवाली की शुभकामनाएं भी दी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
Thugs Of Hindostan
- फोटो : file photo
रिलीज हुई आमिर की बिग बजट फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान
बॉलीवुड कलाकार आमिर खान और अमिताभ बच्चन की फिल्म ठग्स ऑफ हिंदोस्तान आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। आमिर की यह बिग बजट फिल्मों में से एक है। ट्रेड एनालिस्ट के अनुसार, ये फिल्म अब तक के सारे रिकॉर्ड तोड़ पहले ही दिन 50 करोड़ की कमाई करेगी । अमिताभ बच्चन को इस फिल्म की स्पाइन माना जा रहा है । इस फिल्म में आमिर और अमिताभ के अलावा फातिमा सना शेख और कटरीना कैफ मुख्य भूमिका में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
karanvir bohra
- फोटो : voot
बिग बॉस 12: घर में भीड़े करण और श्रीसंथ, जसलीन हुई सुरभि राणा से परेशान
दिवाली की रात बिग बॉस के घर में धमाकेदार रही। इस दिवाली अच्छे दोस्त और कंटेस्टेंट माने जा रहे करण वीर और श्रीसंथ के बीच नोक-झोंक देखने को मिली तो वहीं बीते 2 दिन से जसलीन घर की सदस्य सुरभि राणा से काफी परेशान दिख रही हैं। सुरभि घर में उन्हें अनूप जलोटा के नाम से चिढ़ा रही है जोकि जसलीन को बिल्कुल भी पसंद नहीं आ रही है। जसलीन अकेले में बिग बॉस को चेतवानी देती भी दिखी हैं।
4 of 5
Kalki Koechlin
- फोटो : Instagram
#MeToo पर बोलीं अभिनेती कल्कि कोचलिन
लंबे समय से चल रहे बॉलीवुड में #MeToo अभियान ने जहां कई बड़े सितारों को मुसीबत में डाल दिया तो वहीं कई महिलाओं और अभिनेत्रियों को खुलकर अपनी बात रखने का मौका दिया है। हर कोई #MeToo अभियान पर अब खुलकर बोल रहा है। इस बीच अभिनेती कल्कि कोचलिन ने इस अभियान की जमकर तारीफ की है साथी ही महिलाओं द्वारा अपने ऊपर हुए यौन उत्पीड़न के बारे में खुलकर बोलने को भी सराहा है। कल्कि कोचलिन ने यह भी कहा है कि अभी जितना मीडिया में दिखाया गया है, ये इससे बहुत ज्यादा है।
पत्नी मीरा संग किस वाली दिवाली मनाई शाहिद कपूर ने
बॉलीवुड एक्टर की दिवाली बेहद खास है। यह दिवाली उन्होंने अपने घर में आए नए मेहमान के साथ मनाई। साथ ही पत्नी मीरा सिंह राजपूत ने पति शाहिद कपूर के साथ किस करते हुए तस्वीर अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर शेयर की है। जिसे शाहिद के फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी हो गई है।