फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगली फिल्म में 'सनकी' बनेंगे शाहरुख खान, इस डायरेक्टर को दिया ग्रीन सिग्नल !

Thu, 31 Oct 2019 05:08 PM IST
Avinash Pal मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 3
shah rukh khan - फोटो : file photo
शाहरुख खान के फैंस लंबे समय से उनकी अगली फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। उनकी अगली फिल्म को लेकर तीन निर्देशकों अली अब्बास जफर, राजकुमार हीरानी और साउथ के निर्देशक एटली के बीच रेस चलती रही है। सूत्र बताते हैं कि शाहरुख ने एटली की फिल्म में काम करने का मन बना लिया है। इस फिल्म की घोषणा शाहरुख के जन्मदिन यानी 2 नवंबर को हो सकती है। एटली की नई फिल्म 'बिगिल' इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रही है।
विज्ञापन

2 of 3
shah rukh khan
सूत्र ये भी बताते हैं शाहरुख की अगली फिल्म का नाम 'सनकी' होगा। गौरतलब है कि शाहरुख की फिल्मों का टाइटल हमेशा सुर्खियों में रहता है। अक्सर देखा गया है कि सुपरस्टार की फिल्म के टाइटल की घोषणा फिल्म रिलीज से कुछ महीने पहले की जाती है। फिल्म में शाहरुख एक गरम दिमाग वाले  व्यक्ति की भूमिका अदा करने के कयास लगाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 3
shah rukh khan
शाहरुख के जन्मदिन पर ही फिल्म के नाम की घोषणा किए जाने की उम्मीद की जा रही है। अगर ऐसा होता है तो शाहरुख के जन्मदिन के अवसर पर उनके फैंस के लिए ये एक बड़ा तोहफा होगा। शाहरुख की पिछली फिल्म जीरो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी और इस फिल्म से पहले रिलीज हुई फिल्मों जब हैरी मेट सेजल, रईस, डियर जिंदगी, फैन, दिलवाले और हैपी न्यू ईयर ने भी बॉक्स ऑफिस पर बंपर कमाई नहीं की थी। शाहरुख की आखिरी ब्लॉकबस्टर फिल्म सात साल पहले रिलीज हुई यश चोपड़ा निर्देशित जब तक है जान रही है।

पढ़ें: इन सात फिल्मों में हीरोज की हुई धमाकेदार एंट्री, सीट पर चढ़कर दर्शकों ने बजाई थीं सीटियां
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें