फिल्मी जगत के किंग खान और एक जाने माने अभिनेता होने के साथ साथ शाहरुख खान एक अच्छे इंसान भी हैं, इस बात का सबूत देने की कोई जरूरत नहीं। अपने मीर फाउंडेशन के साथ मिलकर वह समाज की बेहतरी में योगदान देते ही रहते हैं। पिछले महिला दिवस पर भी शाहरुख इस फाउंडेशन के साथ मिलकर बर्न और एसिड अटैक सर्वाइवर्स के लिए सर्जरी प्रोग्राम का आयोजन करवा चुके हैं।
विज्ञापन
2 of 5
Acid Attack Survivors
- फोटो : amar ujala mumbai
इस कार्यक्रम के तहत नई दिल्ली में बीएलके सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल और वाराणसी में जीएस मेमोरियल प्लास्टिक सर्जरी अस्पताल और ट्रॉमा सेंटर में एसिड अटैक सर्वाइवर महिलाओं की सर्जरी की गई थी। इसमें दिल्ली, यूपी, बिहार, पश्चिम बंगाल, झारखंड और उत्तराखंड की 85% महिलाओं और कई बच्चों की भी सर्जरी हुई थी। इस अच्छे काम के बाद शाहरुख खान ने दावा किया था कि वह अपने फाउंडेशन के साथ 'टुगेदर ट्रांसफॉर्म्ड' नामक एक महत्वपूर्ण समग्र पहल की शुरुआत करेंगे। इसी नई पहल में वह सभी पीड़ित महिलाओं की मानसिक और शारीरिक मदद करेंगे।
विज्ञापन
3 of 5
Meer Foundation
- फोटो : amar ujala mumbai
टुगेदर ट्रांसफॉर्म्ड पहल के तहत मीर फाउंडेशन मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग, फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ सहयोग कर पोस्ट-ऑपरेटिव थेरेपी के साथ एसिड अटैक सर्वाइवर लोगों की मदद करते हुए नजर आएंगे। यह कैम्प कोलकाता के फोर्टिस अस्पताल किडनी संस्थान में 6 सितंबर को दोपहर 12 से दोपहर 4 बजे तक आयोजित किया गया था।
4 of 5
मेलबर्न के इंडियन फिल्म फेस्टिवल में शाहरुख खान
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
मीर फ़ाउंडेशन की इस पहल पर अपने विचार साझा करते हुए, फ़ाउंडेशन के निर्देशक, वेंकी मैसूर कहते हैं “मीर फाउंडेशन द्वारा 'टुगेदर ट्रांसफॉर्म्ड' पहल को एक समग्र उपचार दृष्टिकोण की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए शुरू किया गया था। इसका उद्देश्य देश में एसिड अटैक सर्वाइवर्स की मदद करना है। मानसिक स्वास्थ्य और व्यवहार विज्ञान विभाग, फोर्टिस हेल्थकेयर के साथ हमारा सहयोग इसी दिशा में बढ़ाया गया कदम है और हम उपचार प्रक्रिया के सबसे महत्वपूर्ण हिस्से में से एक, 'पोस्ट-ऑपरेटिव थेरेपी' का संचालन करने में गर्व महसूस कर रहे हैं। 'टुगेदर ट्रांसफॉर्म्ड' पहल के तहत हमारा उद्देश्य सभी गतिविधियाँ के साथ महिलाओं को उनकी सराहना और प्रेरणा का अनुभव करवाते हुए उन्हें सक्षम, संवर्धित, प्रोत्साहित और सशक्त बनाना है।"
बता दें की शाहरुख खान की मीर फाउंडेशन का नाम उनके पिता मीर ताज मोहम्मद खान के नाम पर रखा गया है। बीते फादर्स डे के दिन ही शाहरुख ने मीर फाउंडेशन के लिए वेबसाइट भी Meerfoundation.org लॉन्च की थी। महिलाओं की मदद करने के साथ साथ, मीर फाउंडेशन ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने, पैरा एथलीटों को व्हीलचेयर दान करने, वंचित महिलाओं और बच्चों की मदद करने और केरल बाढ़ के पीड़ितों के लिए एक उदार राशि दान करने में भी मदद की है।