सनी देओल के बेटे करण देओल जल्द ही फिल्म जगत में डेब्यू करने वाले हैं। करण की डेब्यू मूवी पल पल दिल के पास 20 सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म को करण के पिता सनी देओल ने निर्देशित किया है। पिछले कुछ समय से पिता-पुत्र इस फिल्म के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं। इसी बीच करण के हाथ एक और फिल्म लग चुकी है।
विज्ञापन
2 of 4
Warina Hussain
- फोटो : social media
फिल्ममेकर इंद्र कुमार ने करण को अपनी अगली फिल्म के लिए कॉस्ट किया है। फिल्म में करण के अपोजिट वरीना हुसैन नजर आएंगी। वरीना ने पिछले साल सलमान खान के प्रोडक्शन की फिल्म लवयात्री से बॉलीवुड में डेब्यू किया है। यह फिल्म मंदीप कुमार निर्देशित करेंगे। मंदीप ने पंजाबी सिनेमा में कुछ बड़ी ब्लॉकबस्टर के साथ ही रितेश-जेनेलिया स्टारर फिल्म तेरे नाल लव हो गया जैसी फिल्मों का निर्देशन भी किया है।
करण देओल की लव स्टोरी बेस्ड फिल्म पल पल दिल के पास का हाल में ट्रेलर रिलीज हुआ है। सोशल मीडिया पर इस ट्रेलर को मिला-जुला रिस्पांस मिला है। इस फिल्म के जरिए सनी देओल निर्देशक के तौर पहली बार हाथ आजमा रहे हैं।
फिल्म में करण के अपोजिट सहर बांबा नजर आएंगी। कुछ समय पहले प्रमोशन के दौरान करण ने अपनी दूसरी फिल्म के बारे में बात किया था। उन्होंने बताया था कि उनकी दूसरी फिल्म पर काम चल रहा है। यह कॉमेडी जोनर की फिल्म होगी जो उनकी डेब्यू फिल्म से पूरी तरह से अलग होगी।