फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर्यन के जन्म से पहले गौरी का कई बार हुआ था मिसकैरेज, इस मुश्किल दौर से गुजर चुकी हैं शाहरुख खान की पत्नी

Fri, 18 Dec 2020 11:23 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शाहरुख खान और उनकी पत्नी गौरी को बॉलीवुड का हॉट कपल कहा जाता है। पूरी फिल्म इंडस्ट्री में इस जोड़ी की चर्चा होती है। भले ही गौरी फिल्मों में काम न करती हों लेकिन शाहरुख की तरह वह भी हमेशा लाइम लाइट में रहती हैं। शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे हैं, आर्यन, सुहाना और अबराम। लेकिन क्या आप जानते हैं कि पहली संतान से पहले गौरी ने कई बार मिसकैरेज का दर्द झेला है?
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान और गौरी खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
25 अक्टूबर साल 1991 में शाहरुख खान ने गौरी से शादी कर ली थी। दोनों कॉलेज टाइम से ही एक-दूसरे को जानते थे। शादी के दो साल बाद दोनों ने माता-पिता बनने का फैसला किया। लेकिन शाहरुख और गौरी की जिंदगी में बच्चे की खुशी पाना इतना आसान नहीं था। 
विज्ञापन

3 of 5
गौरी खान, शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
गौरी खान को कंसीव करने में बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इसके लिए उन्होंने काफी इलाज कराया। एक इंटरव्यू में शाहरुख ने बताया था कि जब गौरी ने कंसीव किया तो प्रेग्नेंसी के कुछ महीनों के बाद ही उनका मिसकैरेज हो गया। ये वक्त गौरी के लिए काफी मुश्किल था। 

4 of 5
शाहरुख खान, आर्यन खान - फोटो : फाइल
ऐसा गौरी के साथ सिर्फ एक बार नहीं हुआ, कई बार उन्हें इस तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन हादसों से गौरी बुरी तरह टूट गई थीं। उस मुश्किल वक्त में शाहरुख ने उन्हें संभाला और फिर आखिरकार साल 1997 में उन्होंने अपने बड़े बेटे आर्यन को जन्म दिया। हालांकि आर्यन को जन्म देने के बाद कई दिनों तक गौरी बीमार रहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान और अबराम खान - फोटो : फाइल
शाहरुख चाहते थे कि उनकी पहली संतान बेटी हो, लेकिन आर्यन आ गए। आर्यन के पैदा होने पर शाहरुख और गौरी को बहुत खुशी हुई थी। हालांकि बाद में भगवान ने उनकी मन्नत पूरी की और फिर तीन साल बाद सुहाना का जन्म हुआ। इसके बाद दोनों ने एक और बच्चे की प्लानिंग की और फिर सेरोगेसी के जरिए अबराम का जन्म हुआ।

तलाक के बाद इस अभिनेत्री ने की थी फिल्मों में एंट्री, सालों बाद किया बच्चे का खुलासा

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें