फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधूरी रह गई कैंसर पीड़िता फैन की इच्छा, भावुक हुए शाहरुख ने यूं जताया दुख

Wed, 25 Oct 2017 09:24 AM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
बॉलीवुड के किंग खान यानि शाहरुख खान अपनी कैंसर पीड़िता फैन अरुणा की मौत पर बेहद भावुक हो गए। उन्होंने अरुणा के बच्चों के लिए बेहद मार्मिक ट्वीट किया।
विज्ञापन

2 of 4
ट्वीट में शाहरुख लिखते हैं कि अपनी मां को खोने की परिस्थिति में अल्लाह आपको संभलने की ताकत दे। मुझे पता है कि अपने माता-पिता को खोने के बाद कैसा दुख होता है। मैं जानता हूं कि वो आपके साथ हमेशा हैं और हमेशा रहेंगी। 
  .@Arunapk57 @akshatkhot @priyankakhot pic.twitter.com/n3HsXqlaqZ — Shah Rukh Khan (@iamsrk) October 24, 2017
विज्ञापन

3 of 4
- फोटो : SELF
दरअसल कैंसर पीड़िता अरुणा, शाहरुख खान की बहुत बड़ी फैंन थीं। बीते दिनों वे शाहरुख से मिलने पहुंची, मगर व्यस्त होने के कारण शाहरुख अरुणा के लिए समय नहीं निकाल सके। इसके बाद सोशल मीडिया पर #SRKMeetsAruna ट्रेंड करने लगा और शाहरुख के फैन भी अरुणा से मिलने के लिए सोशल मीडिया पर उनसे अनुरोध करने लगे। वहीं शाहरुख ने अरुणा और अपनी मुलाकात न होने पर दुख जताया और वीडियो मैसेज भेजा। 
 
विज्ञापन

4 of 4
ट्विटर पर एसआरके यूनिवर्स नाम से एक अकाउंट पर ये विडियो शेयर किया गया है। वीडियो में शाहरुख ने कहा, 'मुझे इतना प्यार देने के लिए तहे दिल से शुक्रिया। मैं, मेरा परिवार और मेरे सभी फैंस आपकी तबीयत ठीक होने की कामना करते हैं। आप मुझे मिलने आईं थी, मगर किसी कारणवश मिलना मुमकिन नहीं हो सका। हम जल्दी ही मिलेंगे। मगर अरुणा की कैंसर होने के चलते आज मौत हो गई। ये खबर मिलते ही शाहरुख बेहद भावुक हो गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें