फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

60 फिल्मों में किया नारद मुनि का रोल, 24 भाई-बहनों में पला ये एक्टर खलनायक बनकर हुआ था पॉपुलर

Wed, 25 Oct 2017 08:10 AM IST
amarujala.com- Written by :भावना शर्मा
विज्ञापन
1 of 10
जीवन
कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभाकर फेमस होने वाले एक्टर जीवन की आज 102वीं बर्थ एनिवर्सरी है। 70 और 80 के दशक की फिल्मों में जीवन विलेन की मुख्य भूमिका में नजर आते थे। जीवन का निधन 1987 में 71 साल की उम्र में हो गया था।
विज्ञापन

2 of 10
जीवन
जीवन का नाम लेते ही उनकी विलेन की छवि सामने आ जाती है। लेकिन आज उनकी बर्थ एनिवर्सरी हम आपको जीवन की जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे राज बताएंगे जिससे आपको वो विलेन नहीं बल्कि हीरो लगेंगे। 

पढ़ें- शादीशुदा हैं मल्लिका शेरावत, फिल्में छोड़ विदेश में संभाल रहीं ब्वॉयफ्रेंड की अरबों की संपत्ति
विज्ञापन

3 of 10
जीवन
जीवन का जन्म 1915 में कश्मीर में हुआ था। उनका असली नाम ओंकार नाथ धार था। वो बचपन से ही एक्टर बनना चाहते थे। जीवन का परिवार काफी बड़ा था। उनके 24 भाई बहन थे। जीवन के जन्म के साथ ही उनकी मां का निधन हो गया था।

पढ़ें- सलमान खान के लिए असली 'कटप्पा' हैं शेरा, एक इशारे पर कार के आगे 8 km तक दौड़ गए थे

4 of 10
जीवन
जब जीवन 3 साल के थे तब उन्होंने अपने पिता को खो दिया था। जीवन ऐसे परिवार से थे जहां एक्टिंग के लिए उन्हें इजाजत नहीं मिली थी। इसलिए जीवन 18 साल की उम्र में घर से भागकर मुंबई आ गए। जब वो मुंबई आए तो उनकी जेब में सिर्फ 26 रुपए थे।

पढ़ें- 6000 लड़कियों ने 'बाहुबली' को शादी के लिए किया था प्रपोज, सबको ठुकरा थामा इस हीरोइन का हाथ
विज्ञापन

5 of 10
जीवन
करियर के शुरुआती दिनों में जीवन को काफी स्ट्रगल करना पड़ा। उन्हें एक नौकरी की जरूरत थी इसलिए वो एक स्टूडियो में काम करने लगे। ये स्टूडियो मोहनलाल सिन्हा का था। मोहन लाल उस समय के जाने-माने डायरेक्टर हुआ करते थे।
विज्ञापन

6 of 10
जीवन
जब मोहनलाल को पता चला कि जीवन एक्टिंग करना चाहते हैं तो उन्होंने अपनी फिल्म 'फैशनेबल इंडिया' में रोल दिया। इसके बाद जीवन को एक के बाद एक कई फिल्मों में काम मिला। जीवन ने अलग-अलग भाषाओं की करीब 60 फिल्मों में नारद मुनि का किरदार निभाया।
विज्ञापन

7 of 10
जीवन
50 के दशक में बनी हर धार्मिक फिल्म में इन्होंने नारद का रोल किया। जीवन को  पहचान उस समय मिली जब 1935 में उन्होंने फिल्म 'रोमांटिक इंडिया' में काम किया। इसके बाद जीवन ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा। 

8 of 10
जीवन
जीवन की 'अफसाना', 'स्टेशन मास्टर', 'अमर अकबर एंथनी' और 'धर्म-वीर' यादगार फिल्मों में से एक हैं। उन्होंने नागिन, शबनम, हीर-रांझा, जॉनी मेरा नाम, कानून, सुरक्षा, लावारिस, आदि फिल्मों में भी अहम भूमिकाएं निभाई।

9 of 10
जीवन
जीवन अपने करियर के शुरुआती दौर में ही जान गए थे कि उनका चेहरा हीरो लायक नहीं है। इसलिए उन्होंने खलनायकी में हाथ आजमाया और सफल भी हुए। जीवन की डायलॉग डिलीवरी कमाल की थी। उन्हें जीवन नाम विजय भट्ट ने दिया था। 
विज्ञापन

10 of 10
जीवन
जीवन ने पंजाबी फिल्मों में भी काम किया था। फिल्म 'कानून' में कटघरे के सीन का मोनोलॉग बेहद लोकप्रिय हुआ था। जीवन ने फोटोग्राफी, नृत्य, एक्शन, संगीत आदि में भी किस्मत आजमाई लेकिन असफल रहे। जीवन के बेटे किरण कुमार भी मशहूर एक्टर हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें