फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात भर जागते रहे शाहरुख खान, खुद बताया अब इस वजह से सो नहीं पाएंगे

Mon, 21 May 2018 07:53 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Shah rukh Khan
शाहरुख खान इन दिनों आनंद एल राय की फिल्म 'जीरो' की शूटिंग में व्यस्त हैं लेकिन उन्हें जब भी मौका मिलता है वो आईपीएल मैच के दौरान स्टेडियम में पहुंचकर अपनी टीम केकेआर का उत्साह जरूर बढ़ाते हैं।शाहरुख अगर स्टेडियम नहीं पहुंच पाते तो ट्वीट के जरिए वो अपनी बात रखते हैं।
विज्ञापन

2 of 5
shahrukh khan
ऐसा ही एक बार फिर से देखने को मिला जब आईपीएल के 11वें सीजन में शनिवार को कोलकाता नाइट राइडर्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में जगह बना ली। मैच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया था। मैच के बाद टीम के मालिक शाहरुख खान ने टीम को लेकर एक ट्वीट किया।
विज्ञापन

3 of 5
shahrukh khan
किंग खान ने बताया कि इस जीत को देखने के लिए वो 24 घंटे से सोए ही नहीं। किंग खान ने ट्वीट में लिखा, '24 घंटे से जगा हूं, ये मुस्कान देखने के लिए। शुक्रिया दिनेश कार्तिक, प्रसिद्घ कृष्णा (शाबाश यंग लड़के) रॉबिन उथप्पा (हमें साथ में एक्सरसाइज करनी चाहिए) क्रिस लिन (शानदार साथी) और सुनील नरेन तो सुनील हैं... बहुत खुश हूं और अब सो नहीं पाऊंगा।'

4 of 5
shah rukh khan
वहीं फिल्मों की बात करें तो शाहरुख खान स्टारर फिल्म 'जीरो' की शूटिंग मिड जून तक अमेरिका के ओरलैंडों और हंट्सविले शहर में चलेगी। शाहरुख के साथ ही वहां फिल्म के राइटर-डायरेक्टर और बाकी क्रू मेंबर भी मौजूद हैं। कुल 90 लोगों की टीम 27 अप्रैल की रात अमेरिका रवाना हुई थी। फिल्म की शूटिंग के लिए अमेरिका के 50 स्थानीय क्रू मेंबर्स को हायर किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shah rukh zero
तीन दिन पहले ही वहां वीएफएक्स टीम भी पहुंची है। दरअसल, फिल्म की शूटिंग और वीएफएक्स वर्क दोनों साथ ही चल रहे हैं। अमेरिका का ये शेड्यूल वैसे तो कुल 45 दिनों का है पर सूत्रों के मुताबिक ये आगे खिसक सकता है। ऐसे में ईद पर शाहरुख का घर वापस लौटना मुश्किल नजर आ रहा है। वो ईद पर घर लौटने की जीतोड़ कोशिश कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें