प्रकाश राज
इससे पहले प्रकाश राज ने ट्विटर पर लिखा है, 'कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज...!!! हॉलीडे रिजॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं...खेल अब शुरू हुआ है...हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है...' गौरतलब है कि कर्नाटक में मतदान से पहले उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कैंपेन चलाया था जिसके द्वारा उन्होंने कर्नाटक की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी।