सेक्रेड गेम्स सीजन 2 के बाद भारतीय दर्शकों के लिए ओटीटी नेटफ्लिक्स शाहरुख खान को लेकर आ रहा है। नेटफ्लिक्स ने सोमवार को 25 सेकेंड का एक टीजर जारी किया जिसमें वह फोन पर किसी से बातें करते दिखाई दे रहे हैं और खुद को एक ऐसा एक्टर बताते दिख रहे हैं जो कोई भी रोल कर सकता है। लेकिन, झटका उन्हें तब लगता है जब पता चलता है कि फोन किसी फिल्म के लिए नहीं बल्कि किसी खुफिया एजेंसी में भर्ती का है।
विज्ञापन
2 of 4
Shah rukh Khan
- फोटो : amar ujala mumbai
नेटफ्लिक्स का ये टीजर ऐसे मौके पर आया है जब शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनेमेंट इस ओटीटी के लिए एक साथ तीन शोज पर काम कर रही है। टीजर के कैप्शन से भी इस टीजर के पीछे छुपे असली मकसद का पता चलता है।
माना जा रहा है कि ये टीजर बतौर प्रोड्यूसर शाहरुख खान की पहली वेब सीरीज बार्ड ऑफ ब्लड के लिए है जिसमें इमरान हाशमी लीड रोल कर रहे हैं। सात एपीसोड की ये सीरीज बिलाल सिद्दीकी के इसी नाम के उपन्यास पर आधारित है और अगले महीने की 27 तारीख को रिलीज हो रही है।
बार्ड ऑफ ब्लड एक ऐसे जासूस की कहानी है जिसे नौकरी से निकाले जाने के बाद फिर से काम पर बुलाया जाता है। कबीर आनंद नाम के इस किरदार का अतीत सबसे छुपा हुआ है क्योंकि वर्तमान में वह एक प्रोफेसर के तौर पर पंचगनी में काम कर रहा है।