फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने मंच से की गुजराती में बात, लोगों को पसंद आया किंग खान का अंदाज

Thu, 07 Mar 2024 07:58 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : एक्स
अनंत अबानी और राधिका मर्चेंट की प्री वेडिंग सेरेमनी का जश्न बुधवार (छह मार्च) को भी जारी रहा। दरअसल, अंबानी परिवार ने रिलायंस इंडस्ट्रीज के कर्मचारियों के लिए बीती रात म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया, जिसके लिए शाहरुख खान, सलमान खान, रणवीर सिंह, अरिजीत सिंह और जान्हवी कपूर जैसे सितारे दोबारा पहुंचे। 
Mithun Chakraborty: मिथुन चक्रवर्ती की हालत में सुधार, बेटे और बहू संग वेकेशन के लिए भरी उड़ान, देखें तस्वीर
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : अमर उजाला
इस कार्यक्रम के कई वीडियो के सोशल मीडिया पर चर्चे हो रहे हैं। इन्हीं में से एक शाहरुख का भी वीडियो है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में किंग खान मंच से वहां मौजूद लोगों से गुजराती में बात करते नजर आ रहे हैं। अपने ह्यूमर के लिए मशहूर शाहरुख ने इस वीडियो में कहा,  "जामनगर, तबीयत एकदम तबलातोड़ छे ने?" 
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
बाद में एक्टर ने 'पठान' और 'जवान' के डायलॉग्स के जरिए रिलायंस इंडस्ट्रीज के बारे में भी बात की। मंच पर अभिनेता को मुकेश अंबानी ने लोगों से रूबरू करवाया। उन्होंने किंग खान का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम
साथ ही, किंग खान को नीता अंबानी को गले लगाते हुए भी देखा गया। मंच पर राधिका भी नजर आईं। एथनिक लुक में वे बेहद खूबसूरत लग रही थीं। कार्यक्रम में सलमान खान, अरिजीत सिंह और रणवीर सिंह ने भी अपनी परफॉर्मेंस से लोगों के दिल जीत लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख के लिए पिछला  साल काफी अच्छा रहा था। उनकी पठान और जवान बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई थीं। वहीं, डंकी को भी लोगों ने खूब पसंद किया था। टिकट खिड़की पर यह फिल्म भी हिट साबित हुई थी। उनके आगामी प्रोजेक्ट की बात करें तो वे टाइगर वर्सेज पठान में नजर आने वाले हैं। हालांकि, यह फिल्म कब शुरू होगी, इसका आधिकारिक एलान नहीं किया गया है।
Maharani 3 Screening: 'महारानी 3' की स्क्रीनिंग में हुमा का दिखा स्टनिंग लुक, शो की पूरी स्टार कास्ट रही मौजूद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें