फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान को चीन से बुलावा, बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में हुई 'जीरो' की एंट्री

Tue, 16 Apr 2019 12:02 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
zero - फोटो : twitter
दिल्ली से अपने अभिनय करियर की शुरूआत करने वाले अभिनेता शाहरुख खान अपनी पिछली फिल्म जीरो लेकर चीन जा रहे हैं। फिल्म जीरो को दुनिया के प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल्स में शुमार बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की इस साल की क्लोजिंग फिल्म के रूप में चुना गया है।
विज्ञापन

2 of 5
zero - फोटो : instagram
निर्देशक आनंद एल राय निर्देशित जीरो की इसके स्पेशल इफेक्ट्स के लिए दुनिया भर में तारीफ हुई है। फिल्म ने अपने तकनीकी कौशल के लिए तमाम पुरस्कार भी जीते हैं। बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में स्क्रीनिंग के साथ ही जीरो उन चुनिंदा फिल्मों की लिस्ट में शुमार हो गई है जिनकी स्क्रीनिंग यहां होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
Satyajit Ray
इन फिल्मों में सत्यजीत रे की पाथेर पांचाली भी शामिल रही है। इस साल दुनिया भर की जिन चुनिंदा फिल्मों को यहां दिखाए जाने के लिए चुना गया है, उनमें, मैड मैक्स सीरीज, जैसन बॉर्न, ग्रैविटी, चिल्ड्रेन ऑफ मेन और लाइट ऑफ माई लाइफ शामिल हैं।

4 of 5
zero - फोटो : instagram
जीरो की स्क्रीनिंग के दौरान शाहरुख खान और कैटरीना कैफ बीजिंग में मौजूद रहेंगे। शाहरुख यहां एक खास संवाद में भी शरीक होंगे जिसमें भारत और चीन की फिल्मों के विकास के अलावा दोनों देशों के फिल्म निर्माताओं के बीच आपसी सहयोग बढ़ाने पर भी चर्चा होगी। फेस्टिवल के दौरान कैटरीना कैफ की एक मंचीय प्रस्तुति भी आयोजित किए जाने की खबर सूत्रों से मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan, anand l rai
इस बारे में आनंद एल राय कहते हैं- बीजिंग इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चुना जाना जीरो की पूरी टीम के लिए खुशी की बात है। ये फिल्म हम सब लोगों के दिलों के काफी करीब रही है और इस चयन ने हमारा हौसला बढ़ाया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें