फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीति में दिलचस्पी दिखा चुकीं आलिया का अगला दांव, पार्टी बनाई तो ये होगा चुनाव चिन्ह

Tue, 16 Apr 2019 11:59 AM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
लोकसभा चुनाव है ऐसे में बॉलीवुड सितारे भी अपनी राय रखने में पीछे नहीं है। ऐसा ही कुछ देखने को मिला जब द कपिल शर्मा शो में कलंक की स्टारकास्ट आलिया भट्ट, वरुण धवन, आदित्य रॉय कपूर और सोनाक्षी सिन्हा पहुंचे। कपिल को भी मौका मिल गया और चुनावी माहौल पर सवाल पूछने लगे। 
विज्ञापन

2 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
कपिल ने कहा कि अगर आप लोग चुनाव लड़ते तो चुनाव चिन्ह क्या होता। जिसका जवाब बारी-बारी से चारों स्टार्स ने दिया। जवाब में वरुण ने सबसे पहले कहा कि 'मेरा चुनाव चिन्ह कच्छा होता। कच्छा सबसे अच्छा'। वरुण अपने चुनाव चिन्ह के बारे समझाते हुए कहते हैं कि 'कच्छा है तो इज्जत है। अपने कच्छे से मतलब रखें।'
विज्ञापन

3 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
वहीं आदित्य रॉय कपूर ने कहा कि 'मैं तो चुनाव चिन्ह आशिकी फिल्म का जैकेेट रखूंगा।' जिस पर कपिल ने कहा कि 'अच्छा जैकेट के अंदर ही सबकुछ होता रहेगा।' कपिल को टोकते हुए आदित्य कहते हैं कि 'नहीं, इसका मतलब है कि प्यार करने वालों को छिपने की जरूरत नहीं है।'

4 of 5
alia bhatt - फोटो : social media
आलिया कहती हैं कि 'मेरा चुनाव चिन्ह तो थाली होगा क्योंकि राजनीति में चमचे बहुत हैं लेकिन अभी तक मैंने थाली नहीं देखी इसलिए मेरा चुनाव चिन्ह थाली है।' वहीं सोनाक्षी सिन्हा कहती हैं, 'मेरा चुनाव चिन्ह खामोश साइन होगा क्योंकि मेरी पार्टी काम ज्यादा करेगी और बोलेगी कम।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
the kapil sharma show - फोटो : social media
इससे पहले कलंक के सितारों ने फिल्म के गाने ऐरा-गैरा पर डांस किया। फिर कपिल शर्मा ने चारों स्टार्स से रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजों के दाम पूछे। रॉयल लाइफ जीने वाले इन स्टार्स ने जब सब्जियों, ब्रेड और पेट्रोल के दाम बताए तो वहां मौजूद ऑडियंस भी हंसने लगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें