फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jawan: साउथ में भी जबर्दस्त ओपनिंग को 'जवान' तैयार, एडवांस बुकिंग में तेलुगु डब वर्जन का छह बजे का शो 80% फुल

Mon, 04 Sep 2023 06:01 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
शाहरुख खान 'जवान' के साथ अपना ही रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी कर रहे हैं। पिछले शुक्रवार को देशभर में इस फिल्म के लिए एडवांस बुकिंग खोली गईं, और प्रशंसकों ने अपनी सीटें सुरक्षित करने में जरा भी कोताही नहीं बरती। अग्रिम बुकिंग में यह फिल्म हर गुजरते दिन के साथ नए रिकॉर्ड बना रही है। 
Dono Trailer: सनी के बेटे राजवीर की 'दोनों' का ट्रेलर हुआ रिलीज, पूनम ढिल्लों की बेटी संग रोमांस करते आए नजर
विज्ञापन

2 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
हिंदी के साथ साउथ में फिल्म को लेकर जबर्दस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। उल्लेखनीय बात यह है कि इस फिल्म का तेलुगु-डब संस्करण, जो सात सितंबर को सुबह 6 बजे के शो के लिए तिरुपति के एनवीआर जयस्याम में निर्धारित है वह पहले से ही 80% भरा हुआ है। अपने आप में यह एक मील का पत्थर है, क्योंकि इससे पहले किसी हिंदी फिल्म को दक्षिण भारतीय बाजार में इतनी जबर्दस्त प्रतिक्रिया नहीं मिली है। 
विज्ञापन

3 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
'जवान' ने अपनी रिलीज डेट से पहले ही रिकॉर्ड बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। यह फिल्म इस शुक्रवार को हिंदी, तमिल और तेलुगु में दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। फिल्म में शाहरुख खान दो अलग-अलग भूमिकाओं में हैं। उनके साथ नयनतारा, विजय सेतुपति, दीपिका पादुकोण, प्रियामणि, सुनील ग्रोवर, एजाज खान और सान्या मल्होत्रा भी नजर आने वाले हैं। 

4 of 5
जवान - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखते हुए कयास लगाए जा रहे हैं कि इसे टिकट खिड़की पर 80 करोड़ के आसपास की ओपनिंग मिल सकती है। इस फिल्म का निर्देशन एटली ने किया है। इससे पहले वह कई तमिल ब्लॉकबस्टर फिल्में बना चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान- राजकुमार हिरानी - फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें तो इस फिल्म के बाद शाहरुख जल्द ही डंकी में दिखेंगे। इसका निर्देशन दिग्गज डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने किया है। वह भी अब तक वह कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। इस फिल्म को इसी साल क्रिस्मस के आसपास रिलीज  करने की तैयारी चल रही है।
Kriti Sanon: 'कोरियोग्राफर के डांटने के बाद मैं रोने लगी' कृति सेनन ने साझा किया पहले फैशन शो का अनुभव
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें