फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहिद की बेटी मीशा के जन्मदिन में शाहरुख के बिना पहुंचे अबराम, मीडिया को देख ऐसे किया रिएक्ट

Mon, 26 Aug 2019 05:25 PM IST
Avinash Pal एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
परिवार के साथ शाहिद कपूर और अबराम खान - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और उनकी पत्नी मीरा राजपूत की बेटी मीशा कपूर आज (26 अगस्त) को तीन साल की हो गई है। बेटी के बर्थडे के खास मौके पर शाहिद-मीरा पार्टी के मूड में नजर आ रहे हैं। ऐसे में पूरा परिवार एक साथ नजर आया। वहीं मीशा की पार्टी के लिए पहुंचे शाहरुख खान के बेटे अबराम खान।

 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
अबराम - फोटो : सोशल मीडिया
मीशा के बर्थडे के खास मौके पर शाहिद-मीरा ने पार्टी का आयोजन किया है। ऐसे में इस पार्टी में बिना पिता शाहरुख खान और मां गौरी के पहुंचे अबराम खान। नीली टीशर्ट के साथ काली पैंट में अबराम काफी स्मार्ट नजर आ रहे हैं। इंस्टाग्राम पर विरल ने अबराम का वीडियो पोस्ट किया है जिसमें वो मीडिया को देख पोज देते नजर आ रहे हैं।
 
विज्ञापन

3 of 5
परिवार के साथ शाहिद कपूर - फोटो : सोशल मीडिया
वहीं मीरा ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो भी पोस्ट की है। मीरा राजपूत ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर मीशा की तब की फोटो शेयर की है, जब उन्होंने जन्म लिया था। मीरा ने तस्वीर के कैप्शन में लिखा है, 'मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं.. मेरी प्यारी सी परी मीशा को जन्मदिन की बहुत बहुत बधाई... मैं भगवान से तुम्हारी खुशियों के लिए दुआ मांगूंगी। हमारी जिंदगी को रौशन करने लिए धन्यवाद।'
 

4 of 5
misha kapoor
मीरा के इस सोशल मीडिया पोस्ट पर न सिर्फ आम यूजर्स बल्कि सेलेब्स भी रिएक्ट कर रहे हैं। मीशा को बर्थडे विश करने वाले सेलेब्स की लिस्ट में शाहिद की कबीर सिंह को स्टार कियारा आडवाणी, सिंगर कनिका कपूर, दीया मिर्जा और आशीष चंचलानी सहित कई सेलेब्स शामिल हैं। 

पढ़ें: हाउस पार्टी में कुछ ऐसी थी इन 10 सितारों की हालत, लगे थे ड्रग्स के आरोप, करण के चौंकाने वाले खुलासे
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Shahid Kapoor and Mira Rajput - फोटो : instagram
गौरतलब है कि शाहिद मीरा अक्सर अपने बच्चों की फोटो सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। आज जहां मीशा का बर्थडे सेलिब्रेट किया जा रहा है तो वहीं अगले महीने शाहिद-मीरा के बेटे जैन एक साल के हो जाएंगे। बात शाहिद के प्रोफेशनल फ्रंट की करें तो उनकी आखिरी रिलीज फिल्म कबीर सिंह सुपर डूपर हिट साबित हुई थी।

पढ़ें: मिनी स्कर्ट में नजर आईं शाहिद कपूर की पत्नी, फैंस बोले- बेटी के कपड़े पहन लिए क्या
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें