फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अगर शाहरुख खान ने नहीं किया होता ऐसा तो आज 'वीर' की 'जारा' होतीं ऐश्वर्या राय बच्चन

Tue, 14 Aug 2018 05:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहरुख खान और प्रीती जिंटा स्टारर 'वीर जारा' को आपको याद ही होगी। 'वीर जारा' शाहरुख की हिट फिल्मों में से एक हैं। इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ प्रीति जिंटा ने लीड किरदार अदा किया था। ये ऐसी लव स्टोरी थी जिसे देखकर अच्छे अच्छो की आंखें भर आई थी। जारा का वीर के लिए इंतजार और उसके प्यार में खुद को भी भूल जाना दर्शकों को पसंद आया था लेकिन क्या आप जानते हैं पहले वीर की जारा प्रीति जिंटा नहीं बल्कि ऐश्वर्या राय बनने वाली थीं।
विज्ञापन

 
Trending Videos

दरअसल यश चोपड़ा ये फिल्म ऐश्वर्या राय के साथ बनाना चाहते थे लेकिन इससे कुछ समय पहले ही सलमान और ऐश्वर्या राय के ब्रेकअप से शाहरूख खान को किसी एक को चुनना पड़ा। लिहाजा सलमान की दोस्ती चुनते हुए, उन्होंने यश चोपड़ा से कहकर ऐश्वर्या राय को फिल्म से निकलवा दिया।
विज्ञापन

इतना ही नहीं ऐश्वर्या ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सलमान के कहने पर उन्हें न सिर्फ वीर जारा बल्कि 7 और फिल्मों से हटाया गया था। इसलिए ऐश्वर्या की जगह अगर कोई ले पाया तो वो थी प्रीति जिंटा। क्योंकि यश चोपड़ा को लग रहा था कि प्रीति जिंटा उस समय केवल बबली किरदार निभा रही थी। इसलिए उनकी इमेज बदलने के लिए उन्हें कास्ट किया।

और ये फिल्म सुपरहिट साबित हुई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें