सिद्धार्थ आनंद
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सिद्धार्थ आनंद ने फिल्म पठान के बारे में बात करते हुए कहा- "पठान की एक झलक पाने का काफी क्रेज था, लंबे समय के बाद किसी फिल्म को लेकर वास्तव में और सही मायने में इतना जबरदस्त बज देखने को मिला है और यह सब सिर्फ एक शख्स यानी शाहरुख खान के सुपरस्टारडम की वजह से है। उनके लाखों प्रशंसक, केवल उनकी और उनकी फिल्म की एक झलक के लिए चिल्ला रहे हैं। पठान के टीजर को रिलीज करने के लिए शाहरुख खान के जन्मदिन से बेहतर और कोई दिन हो ही नहीं सकता था।"