बीते कुछ सालों से बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान की बड़े पर्दे पर हिट फिल्म देखने को नहीं मिली है। वहीं वह अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर कई बार बात कर चुके हैं। हाल ही में शाहरुख खान डायरेक्टर विक्रम फडनीस की मराठी फिल्म स्माईल प्लीज के ट्रेलर लांच में पहुंचे। यहां विक्रम और शाहरुख ने मीडिया के सामने ढेर सारी बाते कीं।
विज्ञापन
2 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
इस बीच शाहरुख खान ने मजाकिया अंदाज में अपनी फ्लॉप फिल्मों को लेकर बड़ी बात बोल दी। अंग्रेजी वेबसाइट हिंदुस्तान टाइम्स की खबर के अनुसार शाहरुख ने बताया कि एक बार उन्होंने विक्रम फडनीस को कॉमेडी फिल्म बनाने की एडवाइज दी थी। शाहरुख ने कहा- पर्दे के पीछे मैं विक्रम से पूछता था कि तुमने अच्छी फिल्म बनाई या नहीं? लेकिन मेरे हालिया ट्रैक रिकॉर्ड को देखा जाए तो मैं किसी को ये कहने लायक नहीं हूं कि उसने अच्छी फिल्म बनाई या नहीं।
विज्ञापन
3 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
अपनी बात को पूरा करते हुए शाहरुख खान ने आगे कहा है- लेकिन जब आप काफी समय से काम करते आ रहे हों तो आप थोड़ा संरक्षण कर सकते हैं। मेरे ख्याल से अच्छी फिल्म वही होती जिसे आप दिल से बनाते हैं। जो लोगों तक पहुंच सकती है। इसके अलावा शाहरुख ने अपनी फिल्मों को लेकर और भी ढेर सारी खुलासे किए। आपको बता दें कि शाहरुख खान जल्द ही नेटफ्लिक्स के लिए हॉरर वेब सीरीज प्रोड्यूस करने वाले हैं।
4 of 5
shah rukh khan
- फोटो : file photo
इससे पहले शाहरुख खान 2005 में आई काल नामक हॉरर फिल्म प्रोड्यूस कर चुके हैं। अमर उजाला को पता चला है कि इस वेब शो का टाइटल अभी 'बेताल' रखा गया है, वहीं इस शो में अहम किरदार निभाने के लिए 'द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर' में प्रियंका गांधी की भूमिका निभा चुकी आहना कुमरा को साइन किया गया है। खबर के अनुसार प्रोजेक्ट की स्टोरी लाइन पर अभी काम चल रहा है। वहीं सूत्रों की मानें तो 'बेताल' एक ऐसा हॉरर शो होगा जैसा अब तक किसी ने नहीं देखा। इस शो में डर का इतना प्रभाव होगा कि दर्शकों की रूह भी कांप जाएगी।
साथ ही साथ इस खास सीरीज का शूट जल्द ही मुंबई में शुरू किया जाएगा और इसका रैप-अप भी आगामी सितम्बर के महीने में हो जाएगा। बता दें कि 'बेताल' में अहाना के अलावा 'मुक्काबाज़' एक्टर विनीत कुमार, 'पेज 3' और 'फितूर' में अभिनय कर चुंकी एक्ट्रेस सुचित्रा पिल्लई और थिएटर एक्टर सिद्धार्थ मेनन को भी कास्ट किया गया है। साथ ही साथ यह भी बता दें कि हॉलीवुड स्क्रीन राइटर पैट्रिक ग्राहम भी इस प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। पैट्रिक की पहली मिनी सीरीज घूल थी। यह सीरीज अरब के एक लोकगीत राक्षस पर आधारित थी।