फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

2019 में इन 5 बॉलीवुड स्टार किड्स का दिखेगा धमाल, जल्द करने वाले हैं फिल्मों में डेब्यू

Thu, 27 Jun 2019 06:14 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Karan Deol, Ahan Shetty - फोटो : amar ujala
अब तक बॉलीवुड के स्टार किड्स पर्दे पर खूब धमाल मचा चुके हैं। पिछले साल कई स्टार किड्स ने बॉलीवुड में डेब्यू किया। इन स्टार किड्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया। वहीं साल 2019 में कई स्टार किड्स फिल्मों में डेब्यू करने जा रहे हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ स्टार किड्स के बारे में बताएंगे, जो 2019 में डेब्यू करने जा रहे हैं। तो आइए देखते हैं 2019 में कौन-कौन से स्टार किड्स बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
meezaan jaaferi - फोटो : instagram
मीजान जाफरी
बॉलीवुड का हिस्सा बनने वाले स्टार किड्स की लिस्ट में एक्टर जावेद जाफरी के बेटे मीजान जाफरी का नाम शामिल है। मीजान संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे है। उनके अपोजिट संजय लीला भंसाली की भांजी शर्मिन सहगल नजर आएंगी। उनके टेड्रिशनल लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। मीजान एक ऐसे स्टार्स बन चुके है। जो कि फिल्म आने से पहले ही अपने लुक के कारण चर्चा का विषय बने हुए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
Sharmin Segal - फोटो : instagram
शर्मिन सहगल
बॉलीवुड के जाने माने निदेशक संजय लीला भंसाली अपनी बहन की बेटी शर्मिन सहगल को लांच करने जा रहे हैं। शर्मिन अपने मामा संजय लीला भंसाली की फिल्म 'मलाल' से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं। वह फिल्म में मीजान जाफरी के अपोजिट नजर आंएगी। 
 

4 of 6
karan deol - फोटो : file photo
करण देओल
एक्टर सनी देओल के बेटे करण देओल भी बॉलीवुड में अपना डेब्यू करने जा रहे हैं। करण देओल जल्द ही फिल्म 'पल पल दिल के पास' से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत करेंगे ।  खास बात यह है कि फिल्म को खुद सनी देओल डायरेक्ट कर रहे हैं।
विज्ञापन

5 of 6
ahan shetty - फोटो : file photo
अहान शेट्टी
अभिनेता सुनील शेट्टी के बेटे अहान शेट्टी भी अब अपना फिल्मी करियर शुरू करने के लिए तैयार हैं। फिल्म निर्माता साजिद नाडियाडवाला के अनुसार वह अहान को तेलुगु हिट आरएक्स 100 के रीमेक के साथ लांच कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Vardhan Puri - फोटो : social media
वर्धन पुरी
2019 में एक और स्टार किड की एंट्री बॉलीवुड में हो रही है। ये नाम है वर्धन पुरी का। वह दिवंगत अभिनेता अमरीश पुरी के पोते हैं। हालांकि वर्धन कैमरे के पीछे इससे पहले इश्कजादे और दावत-ए-इश्क के लिए हबीब फजल को एसिस्ट कर चुके हैं। साथ ही मनीष शर्मा के साथ उन्होंने फिल्म शुद्ध देसी रोमांस के लिए भी काम किया है। वर्धन फिल्म पागल से बॉलीवुड में डेब्यू कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें