बाजीगर
- फोटो : file photo
यह बात बहुत कम लोगों को पता होगी कि शाहरुख खान से पहले फिल्म बाजीगर के लिए अब्बास-मस्ताम ने सलमान खान, अक्षय कुमार और अजय देवगन से संपर्क किया था, लेकिन इन सभी ने फिल्म के मुख्य किरदार के बारे में जानने के बाद काम करने से मना कर दिया था। सलमान खान ने बाजीगर में काम करने से इसलिए मना कर दिया था क्योंकि उन्हें उस समय लगा कि उनके करियर में अभी निगेटिव किरदार करना ठीक नहीं हैं। उस समय तक फिल्म इंडस्ट्री में शाहरुख खान की गिनती छोटे कलाकारों में होती थी। ऐसे में बाजीगर के लिए उन्हें लेना मेकर्स को जोखिम भरा लग रहा था।