शाहरुख खान
- फोटो : सोशल मीडिया
बीते वर्ष 2020 के बारे में शाहरुख ने कहा कि यह साल सभी के लिए बहुत बुरा बीता है। शाहरुख ने इस साल से सीख लेने के बारे में कहा, 'इस साल मैंने असली मजा किया, असली लोगों के साथ अपने परिवार के साथ, अपने दोस्तों के साथ और उन लोगों के साथ जिन्हें मैं प्यार करता हूं। चाहे दोस्त हो या फिर दुश्मन, सभी ऑनलाइन हो गए। सब की लड़ाइयां ऑनलाइन रहीं। इससे लोगों का अच्छा समय व्यतीत हुआ और मजा भी आया। लेकिन, इसे ज्यादा दूर तक ले जाना सही नहीं है।'