फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने किया बड़ा खुलासा, 'मन्नत' में चाहिए किराये पर कमरा तो देनी होगी ये बड़ी कीमत

Wed, 22 Jan 2020 08:02 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान करोड़ों फैन्स के दिलों पर राज करते हैं। शाहरुख की फिल्में आई हों या ना आई हों, फैन्स का प्यार उनके लिए कभी कम नहीं पड़ता। ऐसा ही देखने को मिल रहा है इन दिनों सोशल मीडिया पर भी। दरअसल आज (22 जनवरी) को शाहरुख खान ने अपने फैंस के बातचीत के लिए ट्विटर पर #AskSRK का इस्तेमाल किया। वहीं इसके बाद ट्विटर पर जैसे ही #AskSRK ट्रेंड किया, फैन्स ने शाहरुख से सवाल करना शुरू कर दिया। शाहरुख ने भी फैन्स को बिल्कुल निराश नहीं किया और कोशिश की, कि वो सभी फैन्स को जवाब दे सकें।
विज्ञापन

2 of 5
Shahrukh Khan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai
इस दौरान कई फैन्स ने शाहरुख से बेहद दिलचस्प सवाल किए। शाहरुख ने भी फैन्स को अपने जवाब से खुश कर दिया। शाहरुख ने फैन्स को जिस अंदाज में जवाब दिया उससे उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वो वाकई बादशाह हैं। ऐसे में शाहरुख के एक फैन ने उनसे ऐसा सवाल पूछ लिया जिसकी खुद शाहरुख को भी उम्मीद नहीं होगी। लेकिन शाहरुख ने भी फैन को बेहतरीन जवाब दिया। ये सवाल जवाब का सेशन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : पीटीआई
दरअसल एक फैन ने शाहरुख से ट्वीट कर पूछा, 'सर मन्नत में एक रूम रेंट पर चाहिए, कितने का पड़ेगा।' इस सवाल के जवाब में शाहरुख ने कहा, '30 साल की मेहनत में पड़ेगा।' शाहरुख के फैन का ये सवाल और इस पर शाहरुख का जवाब लोगों को काफी पसंद आ रहा है। शाहरुख ने इस जवाब से एक बार फिर से अपने फैन्स का दिल जीत लिया।
 

 

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : Amar Ujala
वहीं इस दौरान अभिनेता रितेश देशमुख ने भी मसखरी में शाहरुख से सवाल किया। रितेश ने शाहरुख से पूछा, 'कौन सा एक जिंदगी का पाठ आपने अबराम से सीखा है?' रितेश के इस सवाल का जवाब देते हुए शाहरुख ने कहा, 'जब भी आप दुखी, भूखे या गुस्से में हो तो बस रो दो अपना फेवरेट वीडियो गेम खेलते हुए।' शाहरुख ने इस दौरान अपने कई और फैन्स के सवालों के दिलचस्प जवाब दिए हैं।
 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shahrukh khan at Mannat - फोटो : amar ujala
गौरतलब है कि शाहरुख खान ने साल 2018 के बाद से किसी भी फिल्म में काम नहीं किया है। शाहरुख आखरी बार फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। फिल्म में शाहरुख के साथ अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ भी थीं। अब खबरें आ रही हैं कि शाहरुख राजकुमार हिरानी के अगले प्रोजेक्ट में नजर आने वाले हैं। हालांकि इस बात की अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें