फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे शूट होते हैं बॉलीवुड के एक्शन सीन, तस्वीरें देख आप भी रह जाएंगे दंग

Wed, 22 Jan 2020 07:23 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
बॉलीवुड सेलेब्स के बॉडी डबल - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड में कई एक्शन फिल्में बनती हैं। जिसमें अपने पसंदीदा अभिनेताओं को सभी ने एक्शन सीक्वेंस करते देखा होगा। कई बार हीरो बड़ी से बड़ी बिल्डिंग से कूद जाते हैं, ट्रेन से रेस लगाते हैं, एक छत से दूसरी छत पर कूद जाते हैं जिन्हें देख दर्शक भी दंग रह जाते हैं। लेकिन इन सभी स्टंट्स को स्टंटमैन करते हैं। इन स्टंट मैन को हीरो का बॉडी डबल कहा जाता है। इस पैकेज में आपको दिखाते हैं आपके पसंदीदा हीरोज के साथ बॉडी डबल की  कुछ तस्वीरें। जिन्हें देखकर आप भी रह जाएंगे हैरान।
विज्ञापन

2 of 6
सलमान खान - फोटो : Social Media
सलमान खान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान कई फिल्मों में स्टंट करते दिखाई देते हैं। सलमान ने कई फिल्मों में खतरनाक से खतरनाक स्टंट किए हैं। सलमान की फिल्म 'एक था टाइगर' और 'टाइगर जिंदा है' में भी सलमान ने खूब स्टंट किए थे। लेकिन इन दोनों ही फिल्मों में सलमान की जगह उनके बॉडी डबल विजय ने सलमान के स्टंट किए हैं।
विज्ञापन

3 of 6
ऋतिक रोशन - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन
ऋतिक रोशन के बहुत सारे फैन्स हैं। उनकी बॉडी, उनके डांस, एक्टिंग और लुक्स के लाखों दीवाने हैं। ऋतिक ने भी कई फिल्मों में काफी खतरनाक स्टंट किए हैं। 'धूम-2', 'मोहनजोदाड़ो' और फिल्म 'बैंग-बैंग' में ऋतिक ने बहुत सारे खतरनाक स्टंट्स किए थे। वैसे तो ऋतिक अपनी सभी फिल्मों के स्टंट खुद ही करते हैं लेकिन उनकी फिल्म 'बैंग-बैंग' और 'मोहनजोदाड़ो' में उन्हें बॉडी डबल की जरूरत पड़ गई। ऋतिक के लिए इस फिल्म में आमिर खान (स्टंट मैन) ने उनके बॉडी डबल के रूप में काम किया था।

4 of 6
शाहरुख खान - फोटो : Social Media
शाहरुख खान
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान वैसे तो रोमांटिक हीरो हैं। शाहरुख एक्शन फिल्मों से ज्यादा रोमांटिक फिल्मों के लिए ही जाने भी जाते हैं। लेकिन कई फिल्मों में शाहरुख भी स्टंट करते दिखाई देते हैं। शाहरुख ने साल 2018 में फिल्म 'जीरो' की थी। जिसके बाद से उन्होंने एक भी फिल्म में काम नहीं किया। इस फिल्म में शाहरुख ने स्टंट भी किए थे। लेकिन ये स्टंट शाहरुख ने नहीं बल्कि उनके बॉडी डबल ने किए थे। इसके अलावा उन्होंने फिल्म 'फैन' और 'चेन्नई' एक्सप्रेस में भी इसी बॉडी डबल ने उनके स्टंट किए हैं।
विज्ञापन

5 of 6
अक्षय कुमार - फोटो : Social Media
अक्षय कुमार
इंडस्ट्री में ऐसा कहा जाता है कि अभिनेता अक्षय कुमार अपनी हर फिल्म के स्टंट खुद ही करते हैं और ऐसा है भी। लेकिन फिर भी कई फिल्मों में सुरक्षा की दृष्टि से अक्षय से खतरनाक स्टंट नहीं कराए जाते। अक्षय की जगह ये स्टंट उनके बॉडी डबल करते हैं। फिल्म 'चांदनी चौक दू चाइना' में अक्षय को बॉडी डबल का सहारा लेना पड़ा था।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
आमिर खान - फोटो : Social Media
आमिर खान
अभिनेता आमिर खान को बॉलवुड का मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहा जाता है। क्योंकि को हर फिल्म और हर किरदार को एकदम परफेक्शन के साथ पर्दे पर उतारते हैं। लेकिन मिस्टर परफेक्सनिस्ट को भी कभी-कभी बॉडी डबल की जरूरत पड़ की जाती है। आमिर ने फिल्म 'धूम-3' के लिए बॉडी डबल तकनीक का इस्तेमाल किया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें