फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: दुनियाभर में दिखता है शाहरुख खान का जलवा, विदेश में कई बार हो चुके हैं सम्मानित

Sat, 10 Aug 2024 08:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। देश ही नहीं बल्कि विदेशी फैंस को भी उनकी फिल्मों का बेसब्री से इंतजार रहता है। हाल ही में अभिनेता को लोकार्नो फिल्म फेस्टिवल में विशेष रूप से सम्मानित किए जाने का एलान किया गया था। सुपरस्टार ‘मानद लेपर्ड अचीवमेंट अवार्ड’ से नवाजे जाएंगे। इससे पहले भी अभिनेता को विदेश में कई बार सम्मानित किया जा चुका है आइए जानते हैं...
विज्ञापन

2 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर
शाहरुख खान को साल 2014 में फ्रांसीसी नागरिक सम्मान से सम्मानित किया गया था। अभिनेता को  'नाइट ऑफ द लीजन ऑफ ऑनर' से सम्मानित किया गया था। किंग खान को यह पुरस्कार सांस्कृतिक विविधता में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया था। अमिताभ बच्चन के बाद वह दूसरे अभिनेता थे, जिन्हें यह सम्मान मिला था।
विज्ञापन

3 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार
शाहरुख खान की लोकप्रियता ब्रिटेन में भी काफी ज्यादा है। साल 2014 में उन्हें ब्रिटिश संसद ने ग्लोबल डायवर्सिटी पुरस्कार से सम्मानित किया था। हाउस ऑफ कॉमन्स के तत्कालीन स्पीकर जॉन बर्को ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया था। सिनेमा में उनके खास योदगान के लिए किंग खान को इस अवॉर्ड से नवाजा गया था।

4 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम @filmfestlocarno
मलेशिया में भी हो चुके हैं सम्मानित
साल 2008 में शाहरुख मलेशिया में अपनी फिल्मों के माध्यम से पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए प्रतिष्ठित मलेशियाई उपाधि दातुक (ब्रिटिश नाइटहुड के समकक्ष) से सम्मानित होने वाले पहले भारतीय अभिनेता बने थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शाहरुख खान - फोटो : इंस्टाग्राम- शाहरुख खान
विदेश में कई मौके पर शाहरुख को किया गया सम्मानित
साल 2018 में स्विट्जरलैंड के दावोस में वर्ल्ड इकॉनमिक फोरम सम्मेलन का सम्मेलन आयोजित किया गया था। इसमें शाहरुख खान को क्रिस्टल अवॉर्ड से सम्मानित किया गया था। इसके अलावा वह 2013 में दक्षिण कोरिया में पुरस्कृत किए जा चुके हैं। अभिनेता की गिनती सबसे अधिक दान देने वाले कलाकारों में होती है। दान के लिए वह यूनेस्को पीरामिड कॉन मार्नी पुरस्कार पाने वाले वह एकमात्र भारतीय अभिनेता हैं।
Sana Makbul On Wedding: कब शादी करेंगी सना? बिग बॉस विजेता ने किया खुलासा , बोलीं- ऐसी दावत रखूंगी कि...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें