केसी ओ नील
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
केसी ओ नील को पाकर सिद्धार्थ खुश
शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम स्टारर फिल्म ‘पठान’ के एक्शन दृश्यों में टॉम क्रूज के पसंदीदा स्टंट डायरेक्टर केसी ओ नील का करिश्मा भी देखने को मिलेगा। केसी का कमाल हॉलीवुड फिल्मों के दर्शक टॉम क्रूज की सुपरहिट फिल्मों के साथ मार्वल स्टूडियो और निर्देशक स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्मों में भी देख चुके हैं। सिद्धार्थ इस बारे में कहते हैं, ‘देश के सबसे बड़े सितारों में से एक शाहरुख खान के साथ जब एक नयनाभिराम एक्शन फिल्म बनाने की बात आती है तो जरूरत होती है एक ऐसी शानदार टीम की जिसका नजरिया बिल्कुल एक जैसा हो। ईश्वर का धन्यवाद है कि इस फिल्म के लिए हमें एक ऐसी शानदार और अव्वल नंबर टीम मिली जिसने फिल्म ‘पठान’ के दृश्यों को एक नया आकर्षण देने में कामयाबी हासिल की। टॉम क्रूज के साथ लगातार काम करते रहे केसी ओ नील को इस फिल्म में ला पाना मेरे लिए बहुत उत्साहित करने वाली बात रही।’