आर. माधवन
- फोटो : Amar Ujala
आर माधवन फिल्म में नम्बी नारायणन की भूमिका में नजर आएंगे। वह शुरुआत से लेकर अंत तक की अपनी कहानी शाहरुख खान के जर्नलिस्ट के किरदार को एक इंटरव्यू के दौरान सुनाएंगे। आर माधवन की यह फिल्म पूर्व वैज्ञानिक और एयरोस्पेस इंजीनियर नंबी नारायणन की बायोपिक है जिन्हें साजिशन जासूसी के आरोपों में फंसा दिया गया। आर माधवन इस फिल्म में सिर्फ मुख्य भूमिका ही नहीं निभा रहे हैं, बल्कि वह फिल्म को निर्देशित भी कर रहे हैं। इस फिल्म के लेखन और निर्माण की जिम्मेदारी भी खुद आर माधवन ने ही अपने कंधों पर उठा रखी है।