फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहरुख खान ने पिछले 11 साल में दी इतनी फ्लॉप फिल्में, छिनता जा रहा 'बादशाह' का तमगा

Sun, 13 Jan 2019 08:04 AM IST
भावना शर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
shah rukh khan - फोटो : file photo
पिछले दिनों शाहरुख खान की फिल्म 'जीरो' रिलीज हुई । काफी पैसा और समय खर्च करने के बाद शाहरुख ने 'जीरो' से हीरो बनना चाहा । 'जीरो' रिलीज हुई लेकिन फिल्म देखकर ऐसा लगा कि अब शाहरुख खान में वो बात नहीं रही। एक्टिंग, फिल्म के ग्राफिक्स, कहानी और हीरोइनें कुछ भी दर्शकों को लुभाने में कामयाब नहीं हुए। शाहरुख ने 'जीरो' पर काफी मेहनत की लेकिन उनकी पिछली फिल्मों की तरह ये भी फ्लॉप रहीं। 
विज्ञापन

2 of 7
shah rukh khan
शाहरुख खान पिछले 11 साल से अपने करियर की रफ्तार बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन ऐसा हो नहीं पा रहा है । आइए एक नजर डालते हैं किंग खान के पिछले 11 साल का हिसाब-किताब पर। देखते हैं बीते सालों में शाहरुख खान पर कितनी फ्ललॉप फिल्में दी हैं । 
विज्ञापन

3 of 7
शाहरुख खान
जीरो

इस फिल्म में शाहरुख खान ने एक बौने का किरदार निभाया है । फिल्म में शाहरुख के साथ कटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा भी लीड रोल में नजर आईं । काफी मेहनत और पैसा लगाने के बावजूद ये फिल्म अपना बजट तक नहीं निकाल पाई । आनन्द एल राय की इस फिल्म ने सिर्फ 170 करोड़ रुपए कमाए जबकि इसका बजट 200 करोड़ रुपए है । 

4 of 7
Jab Harry Met Sejal
जब हैरी मेट सेजल

साल 2017 में इम्तियाज अली की फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' में शाहरुख 'रब ने बना दी जोड़ी' और 'जब तक है जान' के बाद एक बार फिर अनुष्का शर्मा के साथ रोमांस किया । फिल्म की कहानी लोगों को इंप्रेस नहीं कर पाई । इस फिल्म ने करीब 147 करोड़ रुपए कमाए । इतना कमाने के बाद भी ये फिल्म फ्लॉप रही ।
विज्ञापन

5 of 7
शाहरुख खान - फोटो : self
फैन 

'बादशाह' ने अपनी ये फिल्म अपने फैंस को समर्पित की थी। इसके अलावा उन्होंने इस फिल्म के प्रमोशन में भी कोई कसर नहीं छोड़ी थी । इसके बावजूद उनका जादू बॉक्स ऑफिस पर नहीं चला। इस फिल्म का बजट 85 करोड़ रुपए था । वहीं कमाई 188 करोड़ रुपए हुई थी । 
विज्ञापन

6 of 7
शाहरुख खान
दूल्हा मिल गया

इस फिल्म ने ये साबित कर दिया कि बड़े-बड़े स्टार्स और बड़ा बजट किसी भी फिल्म के हिट की गारंटी नहीं दे सकते । अगर फिल्म की कहानी मजेदार नहीं होगी तो दर्शक उस फिल्म में दिलचस्पी नहीं दिखाएंगे। शाहरुख की इस फिल्म के साथ भी यही हुआ । सुष्मिता सेन और फरदीन खान जैसे स्टार्स भी इस फिल्म को फ्लॉप होने से नहीं बचा पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
BILLU BARBER
बिल्लू

साल 2009 में आई फिल्म 'बिल्लू' में शाहरुख खान को इरफान खान का साथ मिला था। यह फिल्म शाहरुख खान के होम प्रोडक्शन रेड चिलीज के बैनर तले बनी थी। पहले तो रिलीज से पहले फिल्म के नाम को लेकर काफी बवाल हुआ इसके बाद दर्शकों ने इस फिल्म को एक सिरे से नकार दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें