फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस स्टार किड को प्यार के बदले मिली थी बेवफाई, ब्रेकअप के बाद खोली थी कंगना की सच्चाई

Sun, 13 Jan 2019 07:53 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
Adhyayan Suman - फोटो : social media
बॉलीवुड कलाकार अध्ययन सुमन आज 31 साल के हो गए हैं। उन्होंने राज, जश्न और इश्क जैसी कई फिल्में की, लेकिन वह बड़े पर्दे पर पहचान बनाने में नाकामयाब रहे। अध्ययन सुमन अभिनेत्री कंगना रनौत के साथ अफेयर को लेकर भी चर्चा में रह चुके हैं। साल 2016 में कंगना से ब्रेकअप के बाद अध्ययन सुमन ने बेहद भयावह खुलासे करते हुए उनपर बेहद गंभीर आरोप लगाए थे।इनमें गंदी गालियां देने, थप्पड़ मारने, ज्योतिषी के पास जाने, जलील करने, काला जादू करने समेत अशुद्ध खून मिलाकर खाना खिलाने तक जैसे कई खुलासे किए। 
विज्ञापन

2 of 7
अध्ययन सुमन
उन्होंने साल 2016 में एक मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि राज-2 की शूटिंग के दौरान हम करीब आए। तब मैं सिर्फ 20 साल का था। कंगना का व्यवहार कई बार मुझसे बहुत अजीब रहा। कई मौकों पर उसने मुझे गालियां दीं। एक फिल्म फेयर नाइट से पहले उसने मुझे गंजा करा दिया और बोली कि तुम्हें नए स्टाइल की जरूरत है। अवार्ड लेकर उसने सबको थैंक्स कहा पर मेरा नाम तक नहीं लिया। 
विज्ञापन

3 of 7
adhyayan suman - फोटो : file photo
फिल्म हाल-ए-दिल के प्रीमियर पर आदित्य पंचोली (कंगना के पूर्व प्रेमी) ने मुझे चेतावनी दी थी। उन्होंने मुझसे कहा था, ‘सर्कस में स्वागत है दोस्त, ऑल द बेस्ट।’जब हम साउथ अफ्रीका में शूटिंग कर रहे थे तब कंगना ने मुझ पर दबाव डाला कि एक जर्नलिस्ट को फोन करके बताऊं कि मैं उससे प्यार करता हूं। इसके बाद पूरे मीडिया में कंगना से मेरे एकतरफा प्यार की स्टोरी थी। उसने कभी नहीं कहा कि वह मुझसे प्यार करती है।

4 of 7
Adhyayan Suman - फोटो : file photo
2009 में जब बर्थडे पर मेरे पिता ने मुझे बीएमडब्ल्यू 7 गिफ्ट दी तो कंगना की प्रतिक्रिया थी, ‘तुम्हें एक करोड़ की कार गिफ्ट की? ऐसा क्या उखाड़ा है तुमने लाइफ में?’ कुछ महीने बाद उसने वैसी ही कार अपने लिए बुक की। ऋतिक रोशन की एक बर्थडे पार्टी में कंगना ने मेरे लाए फूल और शैंपेन उन्हें अपनी तरफ से गिफ्ट कर दी। लौटते वक्त मुझे एक जोरदार थप्पड़ मारा और कहा कि तुम मेरी सक्सेस से जलते हुए। थप्पड़ इतना जोर का था कि मैं रो पड़ा। कार में बैठे तो उसने मुझे और मारा। उसे घर पर छोड़ा तो उसने सैंडिल उतार कर मुझ पर फेंकी। मेरा फोन दीवार पर जोर से दे मारा।
विज्ञापन

5 of 7
shekhar suman kangana ranaut rangoon adhyayan suman - फोटो : self
राज-2 की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले उसने मुझे फिर थप्पड़ मारा। गंदी गालियां दीं। वह माइंड गेम्स खेल रही थी। फिल्म प्रमोशन के दौरान मैंने उसे देश की सबसे खूबसूरत अभिनेत्री बताया और उसने मुझे अमीर बाप की बिगड़ी औलाद कहा। 2009 में मेरे बर्थडे की पार्टी में कई मेहमानों के सामने उसने मेरे पिता की बेइज्जती की। उन्हें गाली दी। पापा जब गुस्सा हुए तो वह चिल्लाते हुए निकल गई। इंडस्ट्री के कई लोगों के कॉल पापा के पास आए। आदित्य पंचोली ने उन्हें कॉल करके कहा, ‘शेखरजी क्या हो रहा है। वह लड़की साइको है और यही उसका बिहेवियर पैटर्न है।’
विज्ञापन

6 of 7
adhyayan suman - फोटो : social media
कंगना मुझे एक ज्योतिषी के पास ले गई। एक रात कंगना के गेस्ट रूम में 12 बजे पूजा शुरू हुई। रूम पूरी तरह काले कपड़ों से ढंका था। उसने मुझे कमरे में बंद करके कुछ मंत्र पढ़ने को कहे। मैं डर गया। बाद में ज्योतिषी ने मुझसे कहा कि आधी रात को श्मशान घाट में जाकर कुछ चीजें फेंक कर आओ। मैं महानगर मुंबई और लंदन-न्यूयॉर्क में पढ़ा हूं। जादू-टोने की बातों को नहीं मानता। बाद में मेरी टैरो कार्ड रीडर ने बताया कि मैं किसी पहाड़ी इलाके के काले जादू के असर में हूं। मैं सिर्फ एक पहाड़ी लड़की को जानता था, मेरी गर्लफ्रेंड कंगना। मेरी टैरो रीडर ने कहा कि जल्दी ही मैं इस रिश्ते से निकलूं वर्ना कुछ बुरा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Adhyayan Suman - फोटो : social media
हमारे पारिवारिक पंडित ने एक बार मुझसे पूछा कि क्या वह तुम्हारे लिए खाना बनाती है? मैंने कहा हां तो वह बोले कि वह अपना अशुद्ध खून मिलाती है खाने में जादू के लिए। मैंने उनकी बात नहीं मानी। हमारा रिश्ता खराब होता गया। मैं शराब में डूब गया। इतनी पीता था कि ऐसा लगता पीते-पीते मर जाऊंगा। वही पंडित जी सलमान खान के शो दस का दम में पहुंचे थे और उन्होंने कंगना से कहा था कि तुम्हारी कुंडली में पिशाच दोष है। कंगना हंस कर वह बात टाल गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें